भारत की शर्मनाक हार PDF Print E-mail
Written by Administrator   
Tuesday, 09 February 2010 13:24

नागपुर। विदर्भ क्रिकेट संघ मैदान पर खेले गए दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले मैच के चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका ने भारत को एक पारी और 6 रनों से हराया। इस जीत के साथ द.अफ्रीका ने श्रृंखला में 1-0 की बढ़त ली। इस हार के साथ भारतीय टीम टेस्ट रैंकिंग में दूसरे नंबर पर लुढ़क गई। द.अफ्रीका इस जीत से नंबर एक टेस्ट टीम बन गई है।भारत की पहली पारी 233 रनों तथा दूसरी पारी 319 रनों पर सिमट गई। द.अफ्रीका ने पहली पारी छह विकेट पर 558 रन बनाकर घोषित की थी। भारत के खिलाफ विदर्भ क्रिकेट संघ मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन द.अफ्रीकी टीम ऐतिहासिक जीत से एक विकेट दूर है। भारत का नौवां विकेट रिद्धिमान साहा (36) के रूप में गिरा। भारत का स्कोर नौ विकेट पर 319 रन हो गया है। इस समय अमित मिश्रा और ईशांत शर्मा बिना खाता खोले खेल रहे हैं। दूसरी पारी में फॉलोऑन करते हुए भारत अब भी 6 रनों से पीछे।
भारत को चौथा झटका, बद्रीनाथ आउट-
भारत ने विदर्भ क्रिकेट संघ मैदान पर खेले जा रहे श्रृंखला के पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन दूसरी पारी में अपना चौथा विकेट गंवा दिया है। एस. बद्रीनाथ (6) चौथे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए।

भारत का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 131 रन हो गया है।इस समय सचिन तेंदुलकर 62 रन और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बिना खाता खोले खेल रहे हैं। द.अफ्रीका की पहली पारी के आधार पर भारत अभी भी 194 रन पीछे है और उसके 6 विकेट शेष हैं।इससे पहले द.अफ्रीका गेंदबाज वेन पार्नेल ने भारतीय टीम को चौथा झटका दिया। पार्नेल ने भारतीय बल्लेबाज एस. बद्रीनाथ (6) को विकेटकीपर मार्क बाउचर के हाथों लपकवाया। बद्रीनाथ का विकेट 122 रनों के कुल योग पर गिरा। सचिन और बद्रीनाथ के बीच 26 रनों की साझेदारी हुई।

सचिन ने 55वां अर्धशतक जड़ा-
अनुभवी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने द.अफ्रीका के खिलाफ विदर्भ क्रिकेट संघ मैदान पर खेले जा रहे श्रृंखला के पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन अपने टेस्ट जीवन का 55वां अर्धशतक जड़ा। द.अफ्रीका के खिलाफ सचिन का यह छठा अर्धशतक है। भारत का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 118 रन हो गया है।इस समय सचिन तेंदुलकर 57 रन और एस बद्रीनाथ 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। द.अफ्रीका की पहली पारी के आधार पर भारत अभी भी 207 रन पीछे है और उसके 7 विकेट शेष हैं।
इससे पहले भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपने टेस्ट जीवन का 55वां अर्धशतक पूरा किया। अपनी अर्धशतकीय पारी में सचिन ने 100 गेंदों पर 7 चौके लगाए।

भारत को तीसरा झटका, विजय आउट-
द.अफ्रीकी गेंदबाज पॉल हैरिस ने विदर्भ क्रिकेट संघ मैदान पर खेले जा रहे श्रृंखला के पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन भारत को तीसरा झटका दिया। हैरिस ने भारतीय बल्लेबाज मुरली विजय (32) को पवेलियन भेजा। भारत का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 96 रन हो गया है।इस समय सचिन तेंदुलकर 38 रन और एस बद्रीनाथ बिना खाता खोले खेल रहे हैं। द.अफ्रीका की पहली पारी के आधार पर भारत अभी भी 229 रन पीछे है और उसके 7 विकेट शेष हैं।इससे पहले भारतीय टीम को दूसरी पारी में तीसरा झटका मुरली विजय (32) के रूप में लगा। मैच के तीसरे दिन नाबाद रहने वाले विजय ने आज अपने स्कोर में मात्र 5 जोड़कर द.अफ्रीका गेंदबाज पॉल हैरिस का शिकार बने। हैरिस ने विजय को मोर्न मोर्केल के हाथों लपकवाया। विजय ने 32 रनों की पारी में 90 गेंदों पर 4 चौके लगाए।

चौथे दिन का खेल शुरू-
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच विदर्भ क्रिकेट संघ मैदान पर खेले जा रहे दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले मैच के चौथे दिन का खेल शुरू हो गया है। भारत का दूसरी पारी में स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 81 रन हो गया है।
इस समय सचिन तेंदुलकर 25 रन और मुरली विजय 31 रन बनाकर खेल रहे हैं। द.अफ्रीका की पहली पारी के आधार पर भारत अभी भी 245 रन पीछे है और उसके 8 विकेट शेष हैं।इससे पहले मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम ने फालोऑन खेलते हुए अपनी दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 66 रन बना लिए। 24 रन के कुल योग पर अपना दूसरा विकेट गंवाने वाली भारतीय टीम को मुरली विजय और सचिन तेंदुलकर ने कोई और नुकसान नहीं होने दिया।
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन की कहर बरपाती गेंदों के आगे भारतीय बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिये और भारत को पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन आज फॉलोऑन खेलने के लिये मजबूर होना पड़ा। डेल ने 51 रन पर सात विकेट लेकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए भारत को पहली पारी में मात्र 233 रन पर ढेर कर दिया।

 

Last Updated on Tuesday, 09 February 2010 16:48
 
साधु कांग्रेस से निलंबित

नई दिल्ली, 10 मार्च। कांग्रेस ने महिला आरक्षण बिल का विरोध करने वाले अपने सांसद साधु यादव को पार्टी से सस्पेंड कर दिया है।

Read more...
बंधक बनाकर दुष्कर्म

आदतन बदमाश की दुस्साहसिक कारगुजारी...पहले अगवा किया फिर..महानगर संवाददाता.....जयपुर, 10 मार्च। लक्ष्मणगढ़ थाना इलाके में कल शाम को खेत से चारा लेकर आ रही एक विवाहिता

Read more...

::::::::::ताजा खबरे : Latest Articles:::::::::::

Hollywood || BollyWood News

जरीन खान की दरियादिली
सलमान खान के साथ फिल्म 'वीर' से फिल्मी क...
रिव्यू : कार्तिक कॉलिंग कार्तिक
कार्तिक कॉलिंग कार्तिक कलाकार : फरहान ...
अब सैफ शिवसेना के निशाने पर
मुंबई। अभिनेता सैफ अली खान को दिए पद्म...
शिव सेना पर बरसीं शिल्पा
मुंबई ।। IPL में पाक खिलाड़ियों को न लिए ...

Health & Special

कैसे हो पुत्र की प्राप्‍ति ?
प्रश्‍न : पुत्र प्राप्ति हेतु ...
यौन संबंधों के लिए महत्वपूर्ण है स्थान
परेशान-सी नजर आने वाली वह महिल...
घुँघराले बालों के लिए जीन जिम्मेदार
घुँघराले बाल के लिए लोग तरह-तर...
युवावस्था में तेल मालिश जरूरी
प्रतिदिन तेल मालिश करने से बुढ़...
Backlinks Free Link Exchange