Rajasthan
मासूमों का बस्ता और भारी PDF Print E-mail
Written by Administrator   
Thursday, 11 March 2010 12:03

महानगर संवाददाता, जयपुर, 11 मार्च। नए शिक्षा सत्र में उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढऩे वाले छात्रों की खैर नहीं। बस्ते में किताबों का बोझ कम करने की राज्य सरकार की मंशा के विपरीत शिक्षा विभाग उन पर तीन पुस्तकों का और भार डालने जा रहा है। अब उन्हें 12 पुस्तकों का अध्ययन कर कक्षा उत्तीर्ण करनी पड़ेगी। पुस्तकों की बढ़ोत्तरी पहली कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के उन छात्रों पर की गई है, जिन पर मानसिक दबाव कम करने के लिए राज्य सरकार ने पाठ्यक्रम को सीमित करने की घोषणा की है। इन पुस्तकों को जिला प्राथमिक शिक्षा कार्यक्रम (डीपीईपी) ने राजस्थान पाठ्य पुस्तक मंडल के जरिए तैयार करवाया है। सरकारी स्कूलों में नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण में इसे शामिल किया गया है। मंडल ने इनके वितरण की तैयारी शुरू कर दी है। इसमें करीब 30 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।

Read more...
 
जिला कार्यालय में लगाए सुरक्षा प्रहरी PDF Print E-mail
Written by Administrator   
Thursday, 11 March 2010 12:02

तोडफ़ोड़ की घटनाओं के बाद जागा सामाजिक न्याय-अधिकारिता विभाग, महानगर संवाददाता... जयपुर, 11 मार्च। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के जिला कार्यालय में छात्रवृत्ति नहीं मिलने और अन्य कारणों के चलते आए दिन हो रही तोडफ़ोड़ की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कार्यालय के मुख्य गेट पर सुरक्षा प्रहरी तैनात कर दिए है। कल शाम को चार गार्ड लगाने की स्वीकृति निदेशालय से मिली है। जिनमें से एक गार्ड कल शाम को ही और तीन गार्डों ने आज काम संभाल लिया है।
कार्यालय में आने जाने वाले लोगों और विद्यार्थियों को पूरा लेखा जोखा रखने के लिए अलग से रजिस्टर बनाया गया है। कार्यालय में प्रवेश करने से पहले किसी भी व्यक्ति को नाम पता व टेलीफोन नम्बर लिखना अनिवार्य किया गया है। रजिस्टर में एंट्री किए बगैर कोई भी व्यक्ति अथवा विद्यार्थी कार्यालय में प्रवेश नहीं कर सकेगा। सुरक्षा के लिहाज से मुख्य गेट पर चैनल गेट लगाया जा रहा है।

Read more...
 
प्रत्येक गांव में बनेगी स्वास्थ्य समिति PDF Print E-mail
Written by Administrator   
Thursday, 11 March 2010 12:01

बीसलपुर परियोजना की 265 किलोमीटर पाइप लाइन डालने का कार्य पूरा, महानगर संवाददाता... जयपुर, 11 मार्च। बीसलपुर-दूदू जलप्रदाय योजना के अंतर्गत 233 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूरा हो गया है। 265 गांवों में कलस्टर जल वितरण प्रणाली का कार्य चल रहा है। राज्य के प्रत्येक गांव में स्वास्थ्य समिति का गठन किया जाएगा।
अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ट्रांसमिशन प्रथम के अंतर्गत सूरजपुरा से सांभर 117 किलोमीटर एवं टं्रासमिशन द्वितीय में सूरजपुरा से चाकसू तक 106 किलोमीटर पाइप लाइन डालने का कार्य पूरा हो गया है। इस योजना के तहत 223 करोड़ रुपए से अधिक के कार्य करवाए जा चुके हैं।
ट्रांसमिशन प्रथम से मालपुरा, दूदू, सांभर एवं ट्रांसमिशन द्वितीय से निवाई, पीपलु को पानी मिलने लग गया है।

Read more...
 
दुकान में आग,किराणा सामान खाक PDF Print E-mail
Written by Administrator   
Thursday, 11 March 2010 12:00

महानगर संवाददाता.... जयपुर, 11 मार्च। वैशाली नगर थाना इलाके में स्थित एक प्रोविजन स्टोर में बीती रात को अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिससे पूरी दुकान का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची तीन दमकलों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने बताया कि आम्रपाली सर्किल स्थित गुप्ता प्रोविजन स्टोर में बीती रात को अचानक आग लग गई। चौकीदार ने जब दुकान से धुअंा उठता देखा तो तत्काल दुकान मालिक को इत्तला दी। जब तक मालिक मौके पर पहुंचा तब तक आग ने उग्र रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते पूरी दुकान को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। इत्तला मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल अग्निशमन की दमकलें बुलवाई। दो दमकलों की एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग में करीब एक लाख रुपए का परचूनी का सामान जलकर राख हो गया।

 
..छात्रा को 'धंधे में धकेला! PDF Print E-mail
Written by Administrator   
Thursday, 11 March 2010 11:59

ट्यूटर ने छात्रा को 'धंधे में धकेला!, पिता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ जिस्म फरोशी करवाने का  मुकदमा दर्ज,महानगर संवाददाता.... जयपुर, 11 मार्च। आमेर थाना इलाके से एक शिक्षक ट्यूशन पढ़ाने

Read more...
 
<< Start < Prev 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 Next > End >>

Page 1 of 329
इडियट कहा जाता है

आमिर खान की फिल्म ‘थ्री इडियट्‌स’ ने इडियट की नई परिभाषा गढ़ी और अब अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा इसे अंतरराष्ट्रीय आयाम दे रहे हैं। ओबामा ने व्हाइट हाउस में हर दिन आने वाले 40 हजार

Read more...
व्हिप जारी करेगी भाजपा

नई दिल्ली। लोकसभा में भाजपा सांसदों के एक वर्ग के विरोध और विधेयक के खिलाफ मतदान करने की धमकी के बाद महिला आरक्षण विधेयक को लेकर समस्या गंभीर होती नजर आ रही है।

Read more...

::::::::::ताजा खबरे : Latest Articles:::::::::::

Hollywood || BollyWood News

अपनी जगह नाती को बिठाना अच्छा लगा : बिग बी
नई दिल्ली। दिन में एक वक्त का भोजन परि...
गागा की आँखों में आँसू आ गए
ग्रैमी अवॉर्ड के दौरान स्टेज पर जाने स...
प्रियंका बनेंगी सात पतियों की पत्‍नी!
आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'वॉट्स योर रा...
आमिर के साथ काम करने को बेताब करण
मुंबई। शाहरुख के बगैर कोई भी फिल्म ना ...

Health & Special

टीके का दर्द घटा देता है मां का दूध
मेरठ मेडिकल कॉलेज का डीपीटी वै...
डेट रेप एक खूबसरत धोखा
डेट रेप शोषण- जो पूर्व नियोजित ...
वियाग्रा से हो सकता है भ्रूण विकास
मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए सबस...
देर का विवाह कितना सही
बढ़ती उम्र में विवाह आकर्षण नह...
Backlinks Free Link Exchange