भंवरी नहीं बनूंगी मैं : मल्लिका सहरावत
6th September 2012 · 0 Comments
कई सालों बाद फिल्म निर्माण में उतरे के.सी. बोकाडिया इन दिनों जयपुर में डर्टी पॉलिटिक्स नामक फिल्म बना रहे हैं। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, ओमपुरी और आशुतोष राणा काम कर रहे हैं। अपनी फिल्म में बोकाडिया अमिताभ बच्चन को भी एक विशेष भूमिका में लेना चाहते हैं, जिसके लिए वे अमिताभ से बातचीत करने वाले हैं।
राजस्थान की राजनीति में तूफान लाने वाले नर्स भंवरी देवी की जिन्दगी पर आधारित इस फिल्म में भंवरी देवी के किरदार के लिए पिछले दिनों बोकाडिया ने मल्लिका सेहरावत के नाम की घोषणा की थी। भंवरी उर्फ अनोखी देवी के किरदार के लिए स्वयं का नाम उछाले जाने से मल्लिका बोकाडिया से खासी नाराज हैं। उन्होंने हाल ही में कहा है कि वे बोकाडिया की फिल्म में काम नहीं कर रही हैं।
मल्लिका का कहना है कि उन्होंने बोकाडिया को फिल्म की पटकथा भेजने को कहा था लेकिन उन्होंने नहीं भेजी। इस बीच बोकाडिया ने भंवरी देवी के किरदार के लिए मल्लिका के नाम की घोषणा कर दी। मल्लिका इससे उखड गई। मल्लिका के भाई विक्रम लांबा इससे परेशान हैं। लांबा ने कहा कि बोकाडिया मल्लिका की कीमत पर पब्लिसिटी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। मल्लिका के दफ्तर के सूत्रों ने भी इस बात की पुष्टि की है कि मल्लिका बोकाडिया की फिल्म में काम नहीं कर रही हैं।
Related posts:
- ‘भंवरी’ का पहला शो रहा हाउसफुल
- मल्लिका के आइटम नंबर पर सस्पेंस
- तीन ब्रेस्ट वाली औरत
- अक्षय बनेंगे शाकाहारी
- सन्नी लियोन में किसी को नहीं दिलचस्पी
- एक्शन स्टार कहलाना पसंद – केट
- ‘मैं मुद्दे सुलझा नहीं, उठा सकता हूं’
- सेक्स का मन नहीं करता.. कोई बात नहीं…
- मिश्रित युगल नहीं खेलेगी सेरेना
- ‘अंतिम एकादश में मेरी जगह नहीं’
By mahanagart
Readers Comments (0)
Comments are closed.
