ताजा न्‍यूज़:

Filed Under:  

करीना बनी प्रधानमंत्री!

12th September 2012   ·   0 Comments

आगामी वर्ष अपनी फिल्म सत्याग्रह की शूटिंग शुरू करने वाले निर्माता निर्देशक प्रकाश झा इस फिल्म के लिए अपने मनपसन्द सितारों के मिलने से बेहद खुश नजर आ रहे हैं। अमिताभ बच्चन के साथ करीना कपूर को लेकर वे बेहद उत्साहित होने के साथ-साथ आशान्वित हैं कि दर्शकों को इन दोनों सितारों की कैमिस्ट्री जंचेगी।

गौरतलब है कि इससे पहले अमिताभ बच्चन और करीना कपूर गोविन्द निहलानी की फिल्म देव में एक साथ काम कर चुके हैं हालांकि इस फिल्म में इन दोनों का एक भी सीन आमने सामने नहीं था। लेकिन सत्याग्रह में इन दोनों सितारों के आमने सामने आने की पूरी सम्भावना है। इसका खुलासा तो काफी समय पहले ही हो गया था कि प्रकाश झा की अगली फिल्म “सत्याग्रह” में करीना एक टीवी रिपोर्टर का किरदार निभा रही हैं, लेकिन यह बात अभी तक गुप्त ही थी कि फिल्म में आगे चल कर वे प्रधानमंत्री बनी हुई नजर आएंगी।

अब खबर है कि फिल्म में प्रधानमंत्री के महत्वपूर्ण किरदार को निभाने में करीना कोई कसर नहीं छोडना चाहतीं। इसके लिए वे अभी से कुछ महान महिला प्रधानमंत्रियों के हावभाव और स्वभाव का गहराई से अध्ययन करना चाहती हैं। कहा जा रहा है कि प्रकाश झा ने इस किरदार के लिए करीना कपूर को विश्व की महानतम् महिला प्रधानमंत्रियों की जिन्दगी को पढने के लिए कहा है।

Related posts:

  1. तीन ब्रेस्ट वाली औरत
  2. आईपीएल में ठुमके अमिताभ, करीना पर भारी
  3. अक्षय बनेंगे शाकाहारी
  4. श्रीदेवी ने खोले राज!
  5. एक्शन स्टार कहलाना पसंद – केट
  6. नशे के कोडवर्ड कैटरीना-करीना
  7. करिश्मा कपूर के पति करेंगे तीसरी शादी!
  8. बहन कैटरीना संग रोमांस करना चाहते हैं अर्जुन
  9. ‘मधुबाला’ में नजर आएंगी सुष्मिता
  10. बॉलीवुड पर भारी पड़ा स्पाइडरमैन

By

Readers Comments (0)


Comments are closed.

ताजा़ हेड़लाईन

Web Pruthvi