|
यह है पाकिस्तान का भविष्य |
|
|
|
|
Written by Administrator
|
|
Wednesday, 09 December 2009 15:20 |
|
बिलावल भुट्टो..बेनजीर का नूरे नजर..लंदन की रंगीनियों में डूबा... विशेष संवाददाता ... रातभर चलती पार्टियों में शराब का सुरूर...सुबह का हैंगओवर... समलैंगिक दोस्त... और बुजी सूजी नाम की गर्लफैण्ड। यह अमरीका या ब्रिटेन में रहने वाले किसी युवा छात्र की आम पहचान हो सकती परन्तु यह परिचय एक ऐसी जानी मानी शख्सियत का है, जिसके वापस लौटने का इंतजार पूरा एक देश कर रहा है। यह युवक है 19 साल के पाकिस्तान के राष्ट्रपति असिफ अली जरदारी और पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के साहबजादे और प्रमुख राजनीतिक दल पीपीपी की कमान थामे हुए बिलावल भुट्टो जरदारी। बिलावल भुट्टो जरदारी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के वर्तमान अध्यक्ष है।
वे पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत बेनजीर भुट्टो और आसिफ अली जरदारी के इकलौते पुत्र हैं। बिलावल की विदेश में तस्वीरें देखकर पाकिस्तान सहित वे सभी कट्टरपंथी स्तब्ध रह जाएंगे जो बिलावल के हाथों में देश का भविष्य देख रहे हं, उन्हीं हाथों में अद्र्घनग्र लड़कियां जगह बनाए हुए है।
अन्य युवाओं की तरह बिलावल भी सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर चैटिंग करने के बहुत शौकीन हैं परन्तु उनकी चेटिंग में हैंगओवर और ड्रिंकिंग जैसे शब्द कुछ ज्यादा ही इस्तेमाल हुए हैं। अपनी मां बेनजीर की मौत से पूर्व बिलावल अपने देश के माहौल से हजारों मील दूर अपनी अलग ही दुनिया बसाए हुए थे। एक ओर पाकिस्तान में जहां शराब पीना मना है समलैंगिकता की बात करना भी अपराध है और मर्द और औरत के रिश्तों को बंद कमरों के लायक माना जाता है, वहीं बिलावल के दिन-रात इन्हीं कामों में गुजरते थे।
आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के पहले वर्ष में पढ़ते हुए एक हैलोविन पार्टी की तस्वीरें बिलावल की उसी दुनिया को दिखाती हैं। बिलावल की गर्लफैंड के अलावा उनकी दो सबसे नजदीकी दोस्त समलैंगिक हैं और कहती हैं कि वे एंगेज्ड हैं। यह दो दोस्त हैं किरीनी और जूलिया। इनके यह दोस्त लेस्बियन, गे और बाय-सेक्सुअल सोसायटी के सदस्य भी हैं। इनकी और बिलावल की नजदीकियां कोई छुपा हुआ राज नहीं है। बेनजीर की मौत के बाद सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक पर जूलिया ने मैसेज भेजा कि वे सिर्फ भुट्टो परिवार के बारे में ही सोचती रहती है। बिलावल की फेसबुक पर बनी इस प्रोफाइल को कोई भी देख सकता है। इनमें ऑक्सफोर्ड के मित्रों के अलावा कई दोस्त ऐसे भी हैं जिनके साथ बिलावल की तस्वीरें हैं। पाकिस्तान में कट्टरपंथ त्यागने का संदेश देकर वहां के युवाओं में लोकप्रिय हुए बिलावल इतने अधिक स्वच्छंद हो जाएंगे, यह पाक में तो कम से कम किसी ने भी नहीं सोचा होगा। अपनी गर्लफैण्ड बूजी सूजी के साथ लंदन के कोवेन क्लब में अधिकाशं रातें गुजारने वाले बिलावल किसी अन्य प्रसिद्ध वारिस की तरह छुपते नहीं हैं। फेसबुक के साथ ही अन्य इंटरनेट वेबसाइट्स पर भी उनके खुले जीवन चरित्र की तस्वीरें देखी जा सकती हैं। गौरतलब है कि पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो और आसिफ अली जरदारी के बेटे बिलावल का जन्म 21 सितंबर 1988 में हुआ। उन्होंने दुबई के राशिद स्कूल से अपनी प्रारंभिक शिक्षा हासिल की और जीसीएसई के ए. लेवल एक्जाम में उज्च श्रेणी प्राप्त की। 19 वर्षीय बिलावल इस समय ब्रिटेन के प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं। हालांकि उनके पिता आसिफ अली जरदारी का कहना है कि बिलावल पार्टी अध्यक्ष बनने के बावजूद ब्रिटेन में अपनी पढ़ाई जारी रखेंगे और पूरी तरह सियासत में आने में अभी उन्हें कुछ समय लग सकता है, लेकिन बिलावल की ताजपोशी से साफ हो गया कि पीपीपी की बागडोर भुट्टो परिवार के पास ही रहेगी।
|