6 महीने से डिप्रेशन में था हमला करने वाला PDF Print E-mail
Written by Administrator   
Tuesday, 09 February 2010 13:22

वाराणसी । चंडीगढ़ में रुचिका छेड़छाड़ मामले में दोषी, हरियाणा के पूर्व डीजीपी एस. पी. एस. राठौर पर सोमवार को अदालत परिसर में हमला करने वाले 29 वर्षीय युवक उत्सव शर्मा के घरवालों के अनुसार वह पिछले लगभग छह माह से अवसाद (डिप्रेशन) में था और उसका इलाज भी चल रहा था।
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल स्टडीज में मनोरोग विभाग की प्रफेसर उत्सव की मां इंदिरा शर्मा ने बताया कि, 'पिछले लगभग छह माह से उत्सव मानसिक अवसाद के दौर से गुजर रहा था और इसके लिए उसका इलाज भी चल रहा था।' उन्होंने साथ ही जोड़ा, कि चाहे जो भी हो किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। इंदिरा ने कहा, उत्सव अन्याय के पूरी तरह खिलाफ था लेकिन उन्हें यह बिलकुल भी नहीं पता कि आखिर उसने किन परिस्थितियों में राठौर पर हमला किया।
आईटी-बीएचयू में मकैनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रफेसर और उत्सव के पिता सुशील कुमार शर्मा ने कहा, 'जाहिर तौर पर मेरे बेटे ने असामान्य परिस्थितयों में ही यह असामान्य कदम उठाया होगा।' रविवार को ही उनकी उत्सव से बात हुई थी लेकिन उस समय उन्हें इस तरह का कोई आभास नहीं हुआ था।
शर्मा ने कहा, 'बेटे के मेडिकल सर्टिफिकेट लेकर मैं चंडीगढ़ के पुलिस अधिकारियों से मिलूंगा और पूरा प्रयास करूंगा कि उसे बड़ी सजा न होने पाए।' उत्सव की मां ने बताया कि उनके बेटे ने बीएचयू से ही 2006 में बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स में स्वर्ण पदक के साथ उपाधि हासिल की थी और वर्तमान में वह अहमदाबाद में नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन में एमएफए की पढ़ाई कर रहा था।
उत्सव ने कल दोपहर राठौर पर चंडीगढ़ की अदालत से बाहर निकलते समय अचानक चाकू से तीन वार कर दिए जिससे वह घायल हो गया था। उत्सव पर चंडीगढ़ पुलिस ने आईपीसी की धारा 324 के तहत मामला दर्ज किया है।

 
साधु कांग्रेस से निलंबित

नई दिल्ली, 10 मार्च। कांग्रेस ने महिला आरक्षण बिल का विरोध करने वाले अपने सांसद साधु यादव को पार्टी से सस्पेंड कर दिया है।

Read more...
बंधक बनाकर दुष्कर्म

आदतन बदमाश की दुस्साहसिक कारगुजारी...पहले अगवा किया फिर..महानगर संवाददाता.....जयपुर, 10 मार्च। लक्ष्मणगढ़ थाना इलाके में कल शाम को खेत से चारा लेकर आ रही एक विवाहिता

Read more...

::::::::::ताजा खबरे : Latest Articles:::::::::::

Hollywood || BollyWood News

सितारों पर बैंड एंबेसेडर बनने का खुमार
आजकल बॉलिवुड के तमाम सितारों पर बैंड ए...
नेकदिल जैकलीन
मुंबई। फिल्म अलादीन से बॉलीवुड में कद...
समीरा ने दिया करंट..
फिल्म रेड अलर्ट की शूटिंग के दौरान अचा...
जेसिका को मिला नया साथी
लंदन। "द ड्यूक्स ऑफ हेजाड्र्स" की अदाक...

Health & Special

पुरूषों की स्किन भी चाहे देखभाल
जमाना बीता और बदल गए पुरूषों क...
ऐसे प्यार की सोचे भी नहीं
समलैंगिकता के दूरगामी परिणाम ...
स्तन कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है आम
वाशिंगटन। अपने लजीज स्वाद के च...
प्यार में रोड़ा है चिक-चिक
हेलो दोस्तो! प्यार करने वालों ...
Backlinks Free Link Exchange