चार शिवसेना विधायकों की सुरक्षा छिनी PDF Print E-mail
Written by Administrator   
Tuesday, 09 February 2010 12:30

मुंबई। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी की मुंबई यात्रा के दौरान उन्हें काले झंडे दिखाने वाले तीन और फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के बंगले मन्नत के बाहर प्रदर्शन करने वाले एक शिवसेना विधायक की सुरक्षा तुरंत प्रभाव से वापस ले ली गई है।
महाराष्ट्र की कांग्रेस-एनसीपी सरकार ने रविंद्र वाईकर, बाला सावंत, विनोद घोसालकर और अनिल परब को दी गई पुलिस सुरक्षा वापस ले ली है। वाईकर, सावंत और घोसालकर ने जहां गांधी की मुंबई यात्रा के दौरान उन्हें काले झंडे दिखाये थे, वहीं परब ने फिल्म अभिनेता और इंडियन प्रीमियर लीग की कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के मालिक शाहरुख खान के पश्चिमी उपनगर बांद्रा स्थित बंगले मन्नत के बाहर प्रदर्शन किया था।
शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने अपने कार्यकर्ताओं को राहुल को मुंबई यात्रा के दौरान काले झंडे दिखाने का आह्वान किया था क्योंकि वे गांधी के उस बयान से नाराज थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि मुंबई पर सभी भारतीयों का अधिकार है। दूसरी तरफ शाहरुख खान से शिवसेना के खफा होने का कारण उनकी आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को न लिए जाने पर की गई टिप्पणी थी।

 
इडियट कहा जाता है

आमिर खान की फिल्म ‘थ्री इडियट्‌स’ ने इडियट की नई परिभाषा गढ़ी और अब अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा इसे अंतरराष्ट्रीय आयाम दे रहे हैं। ओबामा ने व्हाइट हाउस में हर दिन आने वाले 40 हजार

Read more...
व्हिप जारी करेगी भाजपा

नई दिल्ली। लोकसभा में भाजपा सांसदों के एक वर्ग के विरोध और विधेयक के खिलाफ मतदान करने की धमकी के बाद महिला आरक्षण विधेयक को लेकर समस्या गंभीर होती नजर आ रही है।

Read more...

::::::::::ताजा खबरे : Latest Articles:::::::::::

Hollywood || BollyWood News

कटरीना ने लोगों का दिल जीत लिया
कटरीना कैफ के बारे में कहा जाता है कि व...
बिग बॉस से बेघर हुई अदिति
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री एवं डॉक्टर ...
शाहरुख-सलमान ने की एक-दूसरे की तारीफ
सलमान खान की फिल्म 'वीर' और शाहरुख खान क...
लारा ने दी प्रियंका चोपड़ा को बधाई
लारा दत्ता ने प्रियंका चोपड़ा को बधाई ...

Health & Special

रोमांस को हेल्दी स्पेस दीजिए
कौन-सा जादू है इस नन्हे शब्द 'प्...
शादी बाद याद आए पुराना प्यार
वह पुराना दौर गुजरता जा रहा है, ...
गोवा बीच पर बिकनी पहनने से रोक नहीं
पणजी। पहले बिकनी पर बैन लगाने ...
अगर हो अनियमित मासिक धर्म
किशोर अवस्था पार कर नवयौवन में...
Backlinks Free Link Exchange