Political
मुंडा 11 को लेंगे सीएम पद की शपथ PDF Print E-mail
Written by Administrator   
Thursday, 09 September 2010 15:43

रांची। राजभवन सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि झारखंड के राज्यपाल एम ओ एच फारुक ने भाजपा के मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी अर्जुन मुंडा को 11 सितंबर को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया।

राज्यपाल ने मुंडा को सात दिन के भीतर बहुमत साबित करने को कहा। गौरतलब है कि इससे पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल ने झारखंड से राष्ट्रपति शासन हटाने को भी मंजूरी दे दी।

 
बिहार विस चुनाव नहीं लड़ेंगे नीतीश PDF Print E-mail
Written by Administrator   
Thursday, 09 September 2010 08:50

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कहा कि वे विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। विधान परिषद के सदस्य (एमएलसी) होने के कारण उन्हें विधानसभा चुनाव लड़ने की जरूरत नहीं है। राज्य में 21 अक्टूबर से 20 नवंबर के बीच छह चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे।

पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए नीतीश ने कहा, "मेरी इच्छा विधानसभा चुनाव लड़ने की नहीं है। आखिर जरूरत ही क्या है, मैं तो एमएलसी हूं ही।"

बिहार विधानसभा चुनावों की घोषणा हुई

Read more...
 
राहुल की सभा में चप्पल वालों की नो एंट्री PDF Print E-mail
Written by Administrator   
Wednesday, 08 September 2010 08:45

राजनेताओं पर चप्पल-जूते उछालकर विरोध जताने का तरीका चलन में आना छात्रों के लिए मुसीबत बन गया। मंगलवार को अकोला के एक कॉलेज में कांग्रेस महासचिव के कार्यक्रम में शरीक होने आए कई छात्रों को केवल इसलिए लौटा दिया गया क्योंकि उन्होंने चप्पलें पहन रखी थीं। हालांकि अधिकारियों ने बाद में उन्हें अंदर जाने की इजाजत दे दी, लेकिन तब तक काफी तादाद में छात्र वहां से जा चुके थे।

ज्यादातर छात्र मायूस होकर लौटे
युवाओं और छात्रों को जोड़ने के मकसद से अपने देश व्यापी दौरे के तहत राहुल महाराष्ट्र में थे। अकोला के पंजाब राव कृषि विद्यापीठ में उनका छात्रों से मिलने का कार्यक्रम था। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों ने राहुल से मिलने आए छात्रों को केवल इसलिए अंदर घुसने से मना कर दिया, क्योंकि उन्होंने चप्पलें पहन रखी थीं। बाद में चप्पलों पर लगी पाबंदी हटाई तो गई पर तब तक ज्यादातर छात्र मायूस होकर लौट चुके थे।

Read more...
 
झारखंड में बनेगी भाजपा सरकार PDF Print E-mail
Written by Administrator   
Tuesday, 07 September 2010 12:41

झामुमो और आजसू से मिला समर्थन, गडकरी के निर्देश पर
बुलाई विधायक दल की बैठक...
विशेष संवाददाता... रांची, 7 सितम्बर। तेजी से बदलते घटनाक्रम के बीच भाजपा आज झारखंड में सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है।

राज्य में सरकार बनाने के लिए पार्टी को झारखंड मुक्ति मोर्चा और आजसू की ओर से समर्थन मिल गया है, जिसके बाद पार्टी को कुल 43 विधायकों का समर्थन हासिल हो चुका है जो बहुमत के लिए पर्याप्त है।

भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी के निर्देश पर आज सुबह पार्टी विधायक दल की बैठक बुलायी गई है. इसमें अर्जुन मुंडा को नेता चुनने पर मुहर लगेगी. इसके बाद अर्जुन मुंडा राज्यपाल से मिलने का समय मांगेंगे।

Read more...
 
<< Start < Prev 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 Next > End >>

Page 1 of 69

------Mahanagar Times Latest Tweets-------

SERVICE UNAVAILABLE

::::::::::ताजा खबरे : Latest Articles:::::::::::

कारोबार खबरें | Business News

रियल एस्टेट कंपनियों पर आयकर छापे
मेरठ। रियल एस्टेट कंपनिय...
खाद्य मुद्रास्फीति में इजाफा, 11.47 फीसदी
अनाज और सब्जियों के दाम बढ...
सेंसेक्स 133 अंक उछला, बाजार बंद
देश के शेयर बाजारों में गु...

अंतरराष्ट्रीय खबरें || World news

बाढ़ के कारण 50 लाख नौकरियाँ ख़त्म
संयुक्त राष्ट्र की संस्था अंतरराष्ट्...
भारतीय आईटी कंपनियों को एक और झटका
भारतीय आईटी कंपनियों के लिए ओबामा प्र...
धरती के पास से गुजरेंगे आज दो क्षुद्र तारे
वाशिंगटन। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेसी नास...
ब्रिटिश प्रधानमंत्री कैमरन के पिता का निधन
लंदन। ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैम...
Free Backlinks Directory