Sports
पाक के एक और क्रिकेटर पर फिक्‍सिंग का शक PDF Print E-mail
Written by Administrator   
Friday, 10 September 2010 11:01

इस्लामाबाद. पाकी गेंदबाज वहाब रियाज स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस के सामने पेश होंगे। स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस ने पाकिस्तान के मध्यम तेज गेंदबाज वहाब रियाज को पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच हुए मैच में स्पॉट फिक्सिंग के मामले में जांच के दायरे में लिया है। रियाज को अगले सप्ताह पुलिस के सामने पेश होने को कहा गया है।

इसके अलावा स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच लार्ड्स में हुए स्पॉट फिक्सिंग के मामले की जांच करने से रोक दिया है। एक पत्र में स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस ने आईसीसी को कहा है कि एक ही मामले की दो समानांतर जांच से दिक्कतें आ रही हैं इसलिए, वे फिलहाल जांच रोक दें। 

Read more...
 
आसिफ इंग्लैंड में लेंगे शरण! PDF Print E-mail
Written by Administrator   
Friday, 10 September 2010 10:54

लंदन। मैच फिक्सिंग विवाद के आरोपी पाकिस्तानी टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ ब्रिटेन में राजनीति शरण लेने पर विचार कर रहे हैं। ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द डेली टेलीग्राफ' के मुताबिक ऐसे में जबकि आसिफ के खिलाफ स्पॉट फिक्सिंग को लेकर जांच जारी है, वह बीते शुक्रवार को ब्रिटेन के आव्रजन मामले के एक वकील से मिले हैं। वकील और आसिफ के बीच 35 मिनट तक बातचीत हुई। पत्र लिखता है कि आसिफ को इस बात का डर है कि मैच फिक्सिंग के आरोपों में घिरने के कारण स्वदेश में उन पर सट्टेबाजी जगत के खतरनाक अपराधी गिरोह हमला कर सकते हैं।

आसिफ ने वकील के साथ इस संभावना पर विचार किया कि 'क्या उनका ब्रिटेन में रूके रहना संभव है। इसके बाद वह उच्चायोग की मदद से राजनीतिक शरण की बात करेंगे।' पत्र ने वकील के नाम का खुलासा नहीं किया है।

Read more...
 
दक्षिण अफ्रीकी लायंस से भिड़ेंगे मुंबई के शेर PDF Print E-mail
Written by Administrator   
Friday, 10 September 2010 10:43

जोहांसबर्ग। चैम्पियंस ट्वेंटी-20 लीग के दूसरे संस्करण का आगाज दक्षिण अफ्रीका क्लब लायंस और इंडियन प्रीमियर लीग के क्लब मुंबई इंडियंस के बीच शुक्रवार को जोहांसबर्ग के न्यू वांडर्स मैदान पर होने वाली रोचक भिड़ंत के साथ होगा। मुंबई इंडियंस की कमान महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के हाथों में है जबकि लायंस क्लब की कप्तानी की जिम्मेदारी दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी अल्वारो पीटरसन करेंगे। कद और प्रतिष्ठा के लिहाज से मुंबई की टीम का पलड़ा भारी है लेकिन लायंस क्लब के युवा खिलाड़ियों का जुझारुपन तेंदुलकर की टीम को चैन की सांस नहीं लेने देगा।

इस मैच के जरिए दर्शकों को शानदार फार्म में चल रहे तेंदुलकर के पहले ट्वेंटी-20 शतक का इंतजार होगा।

Read more...
 
<< Start < Prev 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 Next > End >>

Page 1 of 130

------Mahanagar Times Latest Tweets-------

SERVICE UNAVAILABLE

::::::::::ताजा खबरे : Latest Articles:::::::::::

कारोबार खबरें | Business News

कनाडा को भी भारतीय टैलेंट की सख्त जरूरत
कनाडा के एक मंत्री ने कहा ...
रियल एस्टेट कंपनियों पर आयकर छापे
मेरठ। रियल एस्टेट कंपनिय...
खाद्य मुद्रास्फीति में इजाफा, 11.47 फीसदी
अनाज और सब्जियों के दाम बढ...

अंतरराष्ट्रीय खबरें || World news

बाढ़ के कारण 50 लाख नौकरियाँ ख़त्म
संयुक्त राष्ट्र की संस्था अंतरराष्ट्...
भारतीय आईटी कंपनियों को एक और झटका
भारतीय आईटी कंपनियों के लिए ओबामा प्र...
धरती के पास से गुजरेंगे आज दो क्षुद्र तारे
वाशिंगटन। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेसी नास...
ब्रिटिश प्रधानमंत्री कैमरन के पिता का निधन
लंदन। ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैम...
Free Backlinks Directory