Business
कनाडा को भी भारतीय टैलेंट की सख्त जरूरत PDF Print E-mail
Written by Administrator   
Friday, 10 September 2010 11:08

कनाडा के एक मंत्री ने कहा है कि उन्हे भारतीय टैलेंट की सख्त जरूरत है। दरअसल कनाडा के सिटीजनशिप व इमीग्रेशन मिनिस्टर, जोसन कैनी इन दिनों भारत में हैं।

चंडीगढ़ में अपने एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि कनाडा को भारत से ऐसे टैलेंटेड लोगों की सख्त जरूरत है जो वहां की तरक्की में अपना योगदान दे सकें।

उन्होंने कहा कि 2009 के दौरान दूसरे देशों से कनाडा जाने वाले लोगों में भारतीयों की संख्या काफी ज्यादा थी। और इसमें सबसे ज्यादा लोग पंजाब से थे।

पिछले साल भारत के लगभग 32 हजार लोगों को कनाडा की सरकार ने स्थाई निवासी वीजा जारी किया गया था। साल 2008 के मुकाबले यह संख्या 13 फीसदी ज्यादा है।

 
कर्मचारियों को कराना होगा स्वास्थ्य बीमा PDF Print E-mail
Written by Administrator   
Friday, 10 September 2010 08:59

नई दिल्ली। अगर योजना आयोग का सुझाव सरकार ने मान लिया तो संगठित क्षेत्र के उन कर्मचारियों को भी स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिलेगा, जिन्हें अभी उनकी कंपनी यह सुविधा नहीं देती है। आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने नियोक्ताओं द्वारा अपने कर्मचारियों के लिए बीमा कवर अनिवार्य करने की वकालत की है। उनका कहना है कि इससे न सिर्फ कर्मचारियों को फायदा होगा, बल्कि बीमा उत्पादों की पहुंच बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

उद्योग चैंबर सीआईआई द्वारा आयोजित स्वास्थ्य बीमा शिखर सम्मेलन में मोंटेक ने कहा कि सरकार को इस बारे में गंभीरता से विचार करना चाहिए। स्वास्थ्य बीमा की पहुंच बढ़ाने के लिए कंपनियों को प्रोत्साहन देने के साथ उन पर बाध्यता भी लादना जरूरी है। ऐसा नहीं होने सेस्वास्थ्य बीमा [हेल्थ इंश्योरेंस] का प्रसार नहीं हो सकेगा।

Read more...
 
रियल एस्टेट कंपनियों पर आयकर छापे PDF Print E-mail
Written by Administrator   
Friday, 10 September 2010 08:57

मेरठ। रियल एस्टेट कंपनियां गुरुवार को आयकर विभाग के निशाने पर रहीं। विभाग ने गुरुवार को इनके देशभर में फैले 65 ठिकानों पर एक साथ छापे मारे। मेरठ स्थित गॉडविन ग्रुप, नोएडा स्थित आम्रपाली और पारस ग्रुप मुख्य तौर पर आयकर विभाग की कार्रवाई की परिधि में हैं। छापे में मेरठ, गोवा, देहरादून दिल्ली और कानपुर जोन के आयकर विभाग के 520 से अधिक अधिकारी शामिल हैं।

गॉडविन, आम्रपाली और पारस ग्रुप के उप्र के मेरठ, बुलंदशहर, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर, उत्तराखंड के हरिद्वार, देहरादून व मसूरी, हरियाणा के गुड़गांव, फरीदाबाद व पानीपत के अलावा दिल्ली और गोवा आदि स्थानों पर गुरुवार की सुबह आठ बजे से ही छापे की कार्रवाई शुरू हुई।

Read more...
 
<< Start < Prev 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 Next > End >>

Page 1 of 174

------Mahanagar Times Latest Tweets-------

SERVICE UNAVAILABLE

::::::::::ताजा खबरे : Latest Articles:::::::::::

कारोबार खबरें | Business News

कनाडा को भी भारतीय टैलेंट की सख्त जरूरत
कनाडा के एक मंत्री ने कहा ...
रियल एस्टेट कंपनियों पर आयकर छापे
मेरठ। रियल एस्टेट कंपनिय...
खाद्य मुद्रास्फीति में इजाफा, 11.47 फीसदी
अनाज और सब्जियों के दाम बढ...

अंतरराष्ट्रीय खबरें || World news

बाढ़ के कारण 50 लाख नौकरियाँ ख़त्म
संयुक्त राष्ट्र की संस्था अंतरराष्ट्...
भारतीय आईटी कंपनियों को एक और झटका
भारतीय आईटी कंपनियों के लिए ओबामा प्र...
धरती के पास से गुजरेंगे आज दो क्षुद्र तारे
वाशिंगटन। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेसी नास...
ब्रिटिश प्रधानमंत्री कैमरन के पिता का निधन
लंदन। ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैम...
Free Backlinks Directory