Breaking News
सुबह-सुबह बारिश ने किया मौसम सुहाना PDF Print E-mail
Written by Administrator   
Friday, 10 September 2010 07:30

प्रदेश के विभिन्न अंचलों से. राज्य में गुरुवार को जोधपुर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, बीकानेर, अजमेर में हलकी से तेज बरसात हुई। भदेसर (चित्तौड़गढ़) में चार इंच पानी गिरा। जोधपुर में लगातार तीसरे दिन गुरुवार को कहीं तेज बारिश हुई तो कहीं बूंदाबांदी से ही संतोष करना पड़ा। जिन इलाकों में बादल बरसे, वहां सड़कों पर पानी भर गया।

दोपहर तीन बजे से शाम साढ़े पांच बजे के बीच 3.8 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। फलौदी में दोपहर को एक घंटे तक जमकर पानी बरसा। यहां 18 एमएम बारिश हुई।

बाप सहित आस-पास के क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश होती रही। पिचियाक में शाम को अच्छी बारिश हुई।

Read more...
 
जामा मस्जिद का एलान, शनिवार को ईद PDF Print E-mail
Written by Administrator   
Thursday, 09 September 2010 21:26

नई दिल्ली।।  दिल्ली और एनसीआर में ईद-उल-फितर का त्योहार शनिवार को मनाया जाएगा। फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मुफ्ती मोहम्मद मुकर्रम अहमद ने गुरुवार शाम को यहां रिवायत हिलाल कमिटी की बैठक के बाद यह घोषणा की।

उन्होंने कहा, ईद का चांद आज नहीं दिखाई दिया। ईद-उल-फितर शनिवार को मनाया जाएगा। जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने कहा कि आज अभी तक कहीं भी चांद नहीं दिखाई दिया इसलिए मैं घोषणा करता हूं कि शव्वाल की पहली तारीख शनिवार को होगी।

इस्लामी कलैंडर के मुताबिक, रमजान के बाद ईद का त्योहार मनाया जाता है।

 
अगले साल पुछेंगे जात PDF Print E-mail
Written by Administrator   
Thursday, 09 September 2010 15:33

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जाति आधारित जनगणना को मंज़ूरी दे दी है और कहा है कि अगले साल जून से सितंबर के बीच घर-घर जाकर अलग से जाति जनगणना होगी.

मंत्रिमंडल के फ़ैसलों की जानकारी देते हुए गृहमंत्री पी चिदंबरम ने बताया कि सरकार ने अब जाति जनगणना को बायोमैट्रिक्स प्रक्रिया से अलग कर दिया है जिसे लेकर विपक्षी दलों ने कड़ी आपत्ति जताई थी.

बायोमिट्रिक जनगणना का दौर दिसंबर से शुरु होने की उम्मीद है. इसमें 15 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों की फ़ोटो, उंगलियों के निशान और आँखों की पुतलियों की तस्वीरें ली जाएँगी.


इस बीच सामान्य जनगणना की प्रक्रिया चलती रहेगी. पी चिदंबरम ने इसके अलावा मंत्रिमंडल के कई अन्य महत्वपूर्ण फ़ैसलों की जानकारी दी.

Last Updated on Thursday, 09 September 2010 16:00
Read more...
 
अमेरिका ने लगाई भारतीय आउटसोर्सिंग पर पाबंदी PDF Print E-mail
Written by Administrator   
Thursday, 09 September 2010 07:23

अमेरिका में आउटसोर्सिंग के खिलाफ लंबे समय से उठती आवाजों का असर अब सामने आने लगा है। भारतीय बीपीओ कंपनियों को झटका देते हुए अमेरिकी राज्य ओहियो में आउटसोर्सिंग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। खास बात यह है कि यह राज्य अब तक भारतीय कंपनियों को काफी बढ़ावा देता रहा है। भारतीय कंपनियों ने इसे भेदभावपूर्ण और व्यापार में बाधा पैदा करने वाला कदम करार दिया है। भारत के आईटी निर्यात में 60 प्रतिशत आय अमेरिका से आती है।

राज्य के आर्थिक विकास की उपेक्षा
यह प्रतिबंध लगाने वाले ओहियो के गवर्नर टेड स्ट्रिकलैंड का मानना है कि इस तरह की आउटसोर्सिंग से राज्य का व्यावसायिक माहौल बिगड़ रहा है।

Last Updated on Thursday, 09 September 2010 07:29
Read more...
 
<< Start < Prev 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 Next > End >>

Page 1 of 80

------Mahanagar Times Latest Tweets-------

SERVICE UNAVAILABLE

::::::::::ताजा खबरे : Latest Articles:::::::::::

कारोबार खबरें | Business News

कनाडा को भी भारतीय टैलेंट की सख्त जरूरत
कनाडा के एक मंत्री ने कहा ...
रियल एस्टेट कंपनियों पर आयकर छापे
मेरठ। रियल एस्टेट कंपनिय...
खाद्य मुद्रास्फीति में इजाफा, 11.47 फीसदी
अनाज और सब्जियों के दाम बढ...

अंतरराष्ट्रीय खबरें || World news

बाढ़ के कारण 50 लाख नौकरियाँ ख़त्म
संयुक्त राष्ट्र की संस्था अंतरराष्ट्...
भारतीय आईटी कंपनियों को एक और झटका
भारतीय आईटी कंपनियों के लिए ओबामा प्र...
धरती के पास से गुजरेंगे आज दो क्षुद्र तारे
वाशिंगटन। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेसी नास...
ब्रिटिश प्रधानमंत्री कैमरन के पिता का निधन
लंदन। ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैम...
Free Backlinks Directory