Breaking News
बिहार में बिछी चुनावी बिसात PDF Print E-mail
Written by Administrator   
Monday, 06 September 2010 18:14

बिहार में विधानसभा की 243 सीटों के लिए चुनाव के कार्यक्रमों की घोषणा आज चुनाव आयोग ने कर दी है। 6 चरणों में बिहार में होने वाले इस चुनाव का समय 21 अक्टूबर से 20 नवंबर के बीच रखा गया है।

मुख्य चुनाव आयुक्त शहाबद्दीन कुरैशी ने दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में इस बात की जानकारी दी।

गौरतलब हो कि इस बीच बिहार में त्यौहारों की भीड़ रहेगी। दशहरा, दीवाली और छठ जैसे त्यौहार इसी दौरान पड़ेंगे। चुनाव आयुक्त के मुताबिक सभी जगह ईवीएम का इस्तेमाल होगा।

243 सदस्यीय बिहार विधानसभा का कार्यकाल 27 नवंबर को समाप्त हो रहा है। यह एक मात्र राज्य है जहां इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

Read more...
 
स्पॉट फिक्सिंग मामले में चौथा संदिग्‍ध अकमल! PDF Print E-mail
Written by Administrator   
Monday, 06 September 2010 08:21

स्पॉट फिक्सिंग मामले में पीसीबी भले ही अपने खिलाड़ियों के बेदाग होने का दावा कर रहा हो, लेकिन हर रोज हो रहे खुलासों के कारण उस पर दबाव बढ़ता जा रहा है। नए खुलासे के मुताबिक सलमान बट, आसिफ और आमेर के अलावा एक और खिलाड़ी आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई (आईसीसी एसीयू) की जांच के दायरे में है। संभावना है कि यह खिलाड़ी विकेटकीपर कामरान अकमल हो सकते हैं। चर्चा है कि आईसीसी ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट में चार कैच छोड़ने वाले कामरान से संपर्क किया है।

संगकारा ने इस खिलाड़ी की शिकायत की
उधर, टेबलायड ‘न्यूज ऑफ द वर्ल्ड’ के स्टिंग वीडियो इंटरव्यू में कई पाक खिलाड़ियों पर फिक्सिंग का आरोप लगाने वाले लगाने ओपनर यासिर हमीद अपने बयान से पलट गए हैं। इस इंटरव्यू को लेकर हमीद को रविवार को पाक उच्चायोग ने तलब किया था।

Last Updated on Monday, 06 September 2010 08:25
Read more...
 
'नहीं बनेगी बाबरी मस्जिद' PDF Print E-mail
Written by Administrator   
Sunday, 05 September 2010 21:22

नई दिल्ली।।  अयोध्या मु्द्दे पर इस महीने आने वाले इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले से पहले ही विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने अपना 'फैसला' सुना दिया है। दिल्ली में वीएचपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेंद्र जैन ने कहा कि वीएचपी को पूरे देश में कहीं भी बाबरी मस्जिद मंजूर नहीं है। साथ ही उन्होंने इस मसले पर भारतीय संसद से अपील की है कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर कानून बनाकर किया जाए। ।

रामजन्मभूमि-बाबरी ढांचा विवाद पर उन्होंने कहा कि अब यह कोई विवाद है ही नहीं, हम अयोध्या में राम जन्म के सभी सुबूत पेश कर चुके हैं, जिन्हें झुठलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि जवाहर लाल नेहरू के लिए देश 15 अगस्त 1947 में आजाद हुआ होगा, पर आम जन मानस को असली आजादी का अनुभव 6 दिसंबर को ही हुआ था।

Read more...
 
मेच ही नही पाक क्रिकेट में सब कुछ है फिक्स! PDF Print E-mail
Written by Administrator   
Sunday, 05 September 2010 10:24

न्यूज ऑफ द वर्ल्ड के द्वारा किए गए एक स्टिंग ऑपरेशन से क्रिकेट की दुनिया में एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ है। ब्रिटिश अखबार द्वारा जारी किए गए नए वीडियो में पाक क्रिकेट का काला सच सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान टीम के लगभग हर मैच में सटोरियों का हाथ होता है। 

दरअसल न्यूज ऑफ द वर्ल्ड ने अपने एक अंडर कवर पत्रकार के माध्यम से पाक खिलाड़ी यासिर हमीद का ऐसा सनसनीखेज साक्षात्कार लिया है जिसमें उन्होंने पाक क्रिकेट में होने वाली मैच फिक्सिंग को लेकर बहुत कुछ कहा है। यासिर हमीद ने अपने इस साक्षात्कार में कई पाक खिलाड़ियों की पोल खोल दी है और स्पॉट मैच फिक्सिंग होने का खुलासा भी किया है।

पाकिस्तान क्रिकेट द्वारा किए गए मैच फिक्सिंग की कलई खोलने वाले ब्रिटिश अखबार ने इस बार पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज यासिर हामिद का स्टिंग ऑपरेशन किया है। न्यूज ऑफ द वर्ल्ड के रिपोर्टर के सामने हामिद ने कबूल किया कि चार से पांच खिलाड़ियों के बुकी मजहर माजिद से संपर्क थे। पर ऊपरवाले की कृपा से वो खुद इस कांड से बच गए।

Read more...
 
<< Start < Prev 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 Next > End >>

Page 1 of 78

------Mahanagar Times Latest Tweets-------

SERVICE UNAVAILABLE

::::::::::ताजा खबरे : Latest Articles:::::::::::

कारोबार खबरें | Business News

शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला जारी
सप्ताह के पहले कारोबारी दि...
श्रीलंका की अर्थव्यवस्था होगी तेज : भारत
श्रीलंका के आर्थिक विकास क...
दिक्कतों के लिए खराब प्रशासन जिम्मेदार
साफ्टवेयर कंपनी इन्फोसिस ...
7 सितंबर को बैंकिंग सेवाएं प्रभावित
विभिन्न यूनियनों की ओर महं...

राजस्‍थान खबरें || Rajasthan News

मेगा हाइवे हुआ महाक्षतिग्रस्त
श्रीगंगानगर। हनुमानगढ़ से किशनगढ़ मे...
सौतेली मां ने बेच डाला बच्चों का आशियाना
-चूनावढ़ पुलिस ने मामले की जांच शुरू क...
आयुर्वेद विद्यार्थियों ने दिया धरना
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर कॉलेज ऑफ आय...
बकरी के लिए पत्नी को बांधकर पीटा
श्रीगंगानगर। बकरी बेचने-न बेचने को ले...
Free Backlinks Directory