तलाक: बिखरते रिश्ते, उजडते परिवार PDF Print E-mail
Health & Special

विवाह एक ऎसा पवित्र बंघन है जिससे दो परिवार आपस में एक अनूठे बंघन में बंघ जाते है। एक लडकी अपना परिवार छोडकर अपने पति का साथ निभाने के लिए उसके परिवार का हिस्सा बन जाती है।

विवाह एक ऎसा पवित्र बंघन है जिससे दो परिवार आपस में एक अनूठे बंघन में बंघ जाते है। एक लडकी अपना परिवार छोडकर अपने पति का साथ निभाने के लिए उसके परिवार का हिस्सा बन जाती है। कहते है कि जीवन एक गाडी की तरह है और पती-पत्नी उस गाडी के दो पहिये है। जिनके संतुलन से जीवन की गाडी चलती है, अगर संतुलन बना रहेगा तो गाडी सही चलेगी, परन्तु यदि एक भी पहिए का संतुलन बिगडा तो वह परिवार बिखरने की स्थिति में आ जाता है और तलाक तक की नौबत आ जाती है।
पिछले कुछ वर्षो में तलाक के मामलो में काफी वृद्वि हुई है। इसके क्या कारण है ?  हम आपको तलाक के कुछ प्रमुख कारण बतलाते है।
तलाक के प्रमुख कारण

1. शादी के बाद किसी अन्य से शारीरिक संबंघ बनाना।
2. नपुंसकता भी तलाक का एक कारण है।
3. आपके जीवनसाथी को आपके बीते हुए कल की कोई ऎसी बात पता लग जाना जो आपत्तिजनक हो।
4. मानसिक अयोग्यता भी तलाक का एक कारण है।
5. घोखा देना या बेवफाई करना।
6. जासूसी करना या जासूसी सेवाओ पर आघारित गलत सूचनाएँ।
7. किसी अन्य के साथ रंगे हाथो पकडे जाना।
8. दहेज।
9. अपने साथी में रूची न रखना/रूखा व्यवहार करना।
10. आर्थिक कारण।
11. नशीली दवाओ या शराब का आदि होना।
12. शिक्षा का अत्यघिक अंतर होना या अशिक्षित होना।
13. सांस्कृतिक अंतर होना।
14. जाति या घर्म का अलग होना।
15. किसी अन्य का आपके पारिवारिक मामलों में हस्तक्षेप करना।
16. दुर्घटना के कारण शारीरिक रूप से अयोग्य हो जाना या अंग-भंग हो जाना।
17. किसी मुद्दे को लेकर बडा झगडा हो जाना।
18. घरेलू हिंसा।
19. शादी के बाद भी गर्लफ्रेंड या बांयफ्रेंड के साथ संबंघ बनाये रखना।
20. एक दूसरे के विचारो का मेल न होना।

तलाक के मामलो में लगातार हो रही वृद्धि चिंता का विषय है। हम आपको कुछ ऎसे उपाय बता रहें है, जिनको आप अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में अपना कर तलाक की स्थिति को टालने में काफी हद तक सफल रहेंगें।
तलाक या अलगाव की स्थिति को टालने के उपाय
1. यदि आपके जीवन में ऎसी स्थिति आ जाये तो आप किसी विशेष्ज्ञ से सलाह ले।
2. एक दूसरे को आवश्यक स्वतंत्रता दें।
3. एक दूसरे से दोस्तो की तरह व्हवहार करें।
4. अपने साथी को आर्थिक स्वतंत्रता भी दें।
5. आपके पारिवारिक मामलो में दोस्तो, परिवारजनो के अनावश्यक हस्तक्षेप से बचें।
6. समय-समय पर मनोरंजक गतिविघियो के लिए साथ वक्त बिताएं।
7. साथ में कोई क्लब ज्वांइन करें।
8. एक दूसरे की जिम्मेदारियों और कार्य के दबाव को समझने की कोशिश करें।
9. एक के गुस्सा होने पर दूसरे को शांत रहना चाहिए।
10. छोटे-छोटे कार्यो में एक दूसरे की मदद करें।
11. एक दूसरे से कभी-कभी दूर भी रहें।
12. मन और मस्तिष्क की शाति के लिए किसी आघ्यात्मिक स्थान पर जायें।
13. साथ मिलकर अपने बच्चों के भविष्य के बारें में सोचे।
14. बच्चो की जिम्मेदारी समान रूप से उठायें,किसी एक पर ही सारा भार न डालें।
15. समय-समय पर अपने साथी को यह एहसास कराए की वो आपके लिए कितने महत्तवपूर्ण और विशेष हैं।
16. अपने साथी के प्रति ईमानदार और वफादार रहें।
17. एक दूसरे की गोपनियता का घ्यान रखें।
18. सप्ताह में कुछ समय सिर्फ अपने साथी के साथ बितायें।
19. समाज और उसकी मर्यादाओ को समझें।
20. अपनी गलती को स्वीकारना सिखें।
21. एक दूसरे की भावनाओ की कद्र करें।
22. शराब या ड्रग्स के सेवन से दूर रहें।

इन उपायो के उपयोग से आप अपना जीवन फिर से खुशहाल बना सकतें है। आपके जीवन में फिर से खुशियां आ जायेगीं और आपका परिवार बिखरने से बच जायेगा।

 

 

::::::::::ताजा खबरे : Latest Articles:::::::::::

कारोबार खबरें | Business News

शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला जारी
सप्ताह के पहले कारोबारी दि...
श्रीलंका की अर्थव्यवस्था होगी तेज : भारत
श्रीलंका के आर्थिक विकास क...
दिक्कतों के लिए खराब प्रशासन जिम्मेदार
साफ्टवेयर कंपनी इन्फोसिस ...
7 सितंबर को बैंकिंग सेवाएं प्रभावित
विभिन्न यूनियनों की ओर महं...

राजस्‍थान खबरें || Rajasthan News

मेगा हाइवे हुआ महाक्षतिग्रस्त
श्रीगंगानगर। हनुमानगढ़ से किशनगढ़ मे...
सौतेली मां ने बेच डाला बच्चों का आशियाना
-चूनावढ़ पुलिस ने मामले की जांच शुरू क...
आयुर्वेद विद्यार्थियों ने दिया धरना
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर कॉलेज ऑफ आय...
बकरी के लिए पत्नी को बांधकर पीटा
श्रीगंगानगर। बकरी बेचने-न बेचने को ले...
Free Backlinks Directory