Health & Special
ज्यादा उम्र में अबॉर्शन की प्रॉब्लम क्यों PDF Print E-mail
Health & Special

लंदन ।।  वैज्ञानिकों ने पहली बार ऐसे प्रोटीन का पता लगाया है जो अधिक उम्र की महिलाओं में अबॉर्शन का खतरा बढ़ने और नवजातों में विकृतियों के पनपने के लिए जिम्मेदार है। अभी तक यही पता चला था कि 30 की उम्र के बाद और 40 की शुरुआत में जन्म देने पर बच्चों में अपंगता या उनमें विकृतियां होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसा अंडाणु में क्रोमोसोम के गलत नंबर होने के कारण होता है। लेकिन इसकी वजह नहीं पता चल पाई थी।

'द टेलिग्राफ' में छपी खबर के मुताबिक, न्यू कासल यूनिवर्सिटी और न्यू कासल फर्टिलिटी सेंटर के शोधकर्ताओं ने कोहेसिन नाम के एक ऐसे प्रोटीन की पहचान की है, जो महिलाओं की उम्र बढ़ने पर सेल्स के विभाजन और कमी में नाटकीय भूमिका अदा करता है। इसकी पर्याप्त मात्रा नहीं होने पर अंडे ऐबनॉर्मल तरीके से डिवाइड होते हैं, जिससे कोशिका विभाजन होता है और यही क्रोमोसोम्स के ऐबनॉर्मल नंबर की वजह बनता है।

Read more...
 
रंगीन तबीयत के पुरुषों के लिए बुरी खबर PDF Print E-mail
Health & Special

वाशिंगटन। रंगीन तबीयत के पुरुषों के लिए बुरी खबर। शोधकर्ताओं का दावा है कि कई महिलाओं से शारीरिक संबंध बनाने वाले पुरुष कम उम्र में ही स्वर्गवासी हो सकते हैं। शोध में कहा गया है कि महिलाओं के चक्कर में ये पुरुष अपनी खाने-पीने जैसी प्राथमिकताओं पर ध्यान नहीं दे पाते। इस वजह से उनका शारीरिक विकास थम जाता है। यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू साउथ वेल्स के वैज्ञानिकों ने यह अध्ययन किया।

'जर्नल ऑफ एवोल्यूशनरी बायोलॉजी' में प्रकाशित इस शोध में कहा गया है कि आम तौर पर बहुत ही कम पुरुष इस प्रकृति के होते हैं।

Read more...
 
पूरे जीवनकाल में सेक्स का मजा सिर्फ तीन घंटे PDF Print E-mail
Health & Special

चीनी मीडिया द्वारा कराए गए एक सर्वेक्षण के मुताबिक एक सामान्य पुरुष अपने पूरे जीवनकाल में किए गए सेक्स में केवल तीन घंटे तक ही स्खलित होता है। स्खलन वह प्रक्रिया है जब सेक्स के दौरान पुरुष अपनी पार्टनर के साथ शारिरिक और भावनात्क रूप से जुड़ता है। स्खलन सेक्स क्रिया का चरम बिंदु होता है और इस दौरान व्यक्ति सेक्स के चरम आनंद को महसूस करता है।

सर्वे से जुड़े सिंगापुर के डॉक्टर फेंग जुआंग वेई के मुताबिक बिजी लाइफ स्टाइल के कारण व्यक्ति शादी से पहले और उसके कुछ समय बाद तक ही सेक्स में बहुत ज्यादा रूचि लेता है, लेकिन इसके बाद वाले समय में वह इसके प्रति उतना ध्यान नहीं दे पाता है, जितना कि वह पहले देता था या जितनी उसकी वास्तविक क्षमता है।

Read more...
 
"चुम्बन" के समय ध्यान देने वाली 7 बातें PDF Print E-mail
Health & Special

चुम्बन या किस दो व्यक्तियों को भावनात्मक और शारीरिक रूप से एक दूसरे के करीब लाता है. चुम्बन से तनाव कम होता है और एक दूसरे के प्रति प्रेम में बढोत्तरी होती है. बहरहाल अच्छे चुम्बन के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है. ऐसी ही सात बातें इस प्रकार हैं -

दुर्गंध का ध्यान रखें :
दुर्गंधयुक्त सांस किसे पसंद होगी? जिस समय आप अपने प्रेमी के प्रति भावुक हो रहे हों तो पहले जाँचे कि कहीं आपके मूँह से दुर्गंध तो नहीं आ रही है. यदि आपने हाल ही में ऐसा आहार लिया जिसमें प्याज और लहसून की अधिक मात्रा थी तो चुम्बन से दूर ही रहें. अपने मूँह और जीभ की स्वच्छता पर ध्यान दें.

यदि आप धुम्रपान करते हैं तो आपके लिए यह और भी अधिक आवश्यक हो जाता है. दंतमंजन करने के बाद अपनी जीभ को भी साफ करें. इससे बैक्टिरिया दूर होते हैं और मूँह में ताजगी रहती है.

अपने साथी की पसंद का ध्यान रखें :
कहा जाता है कि प्रेम का आनंद प्राप्त करने में नहीं बल्कि प्रदान करने में आता है.

 

Read more...
 
<< Start < Prev 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 Next > End >>

Page 3 of 156

------Mahanagar Times Latest Tweets-------

SERVICE UNAVAILABLE

::::::::::ताजा खबरे : Latest Articles:::::::::::

कारोबार खबरें | Business News

कनाडा को भी भारतीय टैलेंट की सख्त जरूरत
कनाडा के एक मंत्री ने कहा ...
रियल एस्टेट कंपनियों पर आयकर छापे
मेरठ। रियल एस्टेट कंपनिय...
खाद्य मुद्रास्फीति में इजाफा, 11.47 फीसदी
अनाज और सब्जियों के दाम बढ...

अंतरराष्ट्रीय खबरें || World news

बाढ़ के कारण 50 लाख नौकरियाँ ख़त्म
संयुक्त राष्ट्र की संस्था अंतरराष्ट्...
भारतीय आईटी कंपनियों को एक और झटका
भारतीय आईटी कंपनियों के लिए ओबामा प्र...
धरती के पास से गुजरेंगे आज दो क्षुद्र तारे
वाशिंगटन। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेसी नास...
ब्रिटिश प्रधानमंत्री कैमरन के पिता का निधन
लंदन। ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैम...
Free Backlinks Directory