क्या आज नंबर वन रह पायेगीं टीम इंडिया? PDF Print E-mail
Written by Administrator   
Tuesday, 09 February 2010 11:04

नागपुर। नागपुर टेस्ट में टीम इंडिया संकट में है। लेकिन धोनी के धुरंधरों के लिए इसके अलावा भी एक बुरी खबर है। दक्षिण अफ्रीका ने यदि मैच जीत लिया तो टीम इंडिया से नंबर वन का ताज एक हफ्ते के लिए ही सही लेकिन छिन जाएगा। आईसीसी टेस्ट रैंकिंग की चोटी पर फिर धोनी के धुरंधर नहीं, स्मिथ की सेना होगी। इसका मतलब ये हुआ कि जो ताज हमने दिसंबर में हासिल किया था वो हमारे पास नहीं होगा।

सीरीज की शुरुआत में टीम इंडिया 125 अंक के साथ रैंकिंग में टॉप पर थी और अफ्रीकी टीम 120 अंक के साथ दूसरे नंबर पर। दोनों टीमों में सिर्फ 5 अंक का अंतर था। अब अगर नागपुर में अफ्रीकी टीम जीतती है जो लगभग तय लग रहा है तो उसके 3 अंक बढ़ेंगे और टीम इंडिया के 3 अंक घटेंगे यानि दक्षिण अफ्रीका के हो जाएंगे 123 अंक और भारत के हो जाएंगे 122 अंक।

साफ है धोनी की टीम से नंबर वन का ताज छिनने में कुछ ही वक्त बाकी है। वैसे टीम इंडिया के पास इस ताज को दोबारा हासिल करने का भी मौका होगा जब कोलकाता टेस्ट में दोनों टीमें दूसरे टेस्ट में भिड़ेंगी। अगर भारत कोलकाता टेस्ट जीतने में कामयाब होता है तो वो दोबारा रैंकिंग में नंबर वन बन जाएगा जबकि एक और हार या फिर ड्रॉ भी भारत को नंबर वन पोजिशन से और दूर कर देगा।

बिग बॉस की इस जंग में फिलहाल पहले टेस्ट में दो और दूसरे टेस्ट के पूरे पांच दिन बाकी हैं लेकिन अगर टीम इंडिया ने अपनी गलतियों पर ध्यान नहीं दिया तो बाकी दिन भी मैदान पर वही होगा जो नागपुर टेस्ट के पहले तीन दिन हुआ।

 

भारत के सामने पारी की हार से बचने की चुनौती

नागपुर। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम पारी की हार से बचने से जूझ रही है। दक्षिण अफ्रीका के पहली पारी के 558 रन के जवाब में भारत की पहली पारी महज 233 रन पर सिमट गई। फॉलोऑन खेल रही टीम इंडिया की दूसरी पारी में भी सवा सौ रन पर 4 विकेट गिर चुके हैं। सचिन 57 और धोनी 00 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

दूसरी पारी में भारत की ओर से गौतम गंभीर ने एक जबकि वीरेंद्र सहवाग ने 16 रन बनाए। मुरली विजय सचिन के साथ कल नाबाद लौटे थे लेकिन आज खेल आरंभ होते ही वे 32 रन बनाकर पॉल हैरिस का शिकार बन गए। इसके बाद महज छह रन बनाकर बद्नीनाथ पर्नेल का शिकार बन गए। आज मैच का चौथा दिन है।

इससे पहले मैच के तीसरे दिन वीरेंद्र सहवाग के शतक और बद्रीनाथ के अर्धशतक के बावजूद टीम इंडिया की पहली पारी महज 233 रन पर सिमट गई थी। अफ्रीका की ओर से डेल स्टेन ने सर्वाधिक 7 विकेट लिए।

 

 
इडियट कहा जाता है

आमिर खान की फिल्म ‘थ्री इडियट्‌स’ ने इडियट की नई परिभाषा गढ़ी और अब अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा इसे अंतरराष्ट्रीय आयाम दे रहे हैं। ओबामा ने व्हाइट हाउस में हर दिन आने वाले 40 हजार

Read more...
व्हिप जारी करेगी भाजपा

नई दिल्ली। लोकसभा में भाजपा सांसदों के एक वर्ग के विरोध और विधेयक के खिलाफ मतदान करने की धमकी के बाद महिला आरक्षण विधेयक को लेकर समस्या गंभीर होती नजर आ रही है।

Read more...

::::::::::ताजा खबरे : Latest Articles:::::::::::

Health & Special

प्यार और अधिकार का संबंध
जी हाँ, बहुत सारे लोगों की प्या...
साइज जीरो नहीं, समझदार बीवी चाहिए
ऐसा जीवनसाथी जो परिवार के साथ ...
महिला कर्मचारी चुगली करने में अव्‍वल
नई दिल्ली। अगली बार जब आप आफिस ...
स्त्रियों का दर्द, मीडिया और समाज
नई दिल्ली । किसी भी विवेकशील व...
Backlinks Free Link Exchange