नुकसान की भरपाई कर दी 3 इडियट्स ने PDF Print E-mail
Written by Administrator   
Tuesday, 09 February 2010 13:05

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अभिनीत फिल्म 3 इडियट्स हिंदी फिल्म इतिहास की सबसे बड़ी सफल फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म की सफलता ने पिछले वर्ष दो माह के दौरान मंदी और हड़ताल के चलते हुए नुकसान की भरपाई कर दी है।
देश के शिक्षा तंत्र पर कटाक्ष करने वाली फिल्म 3 इडियट्स पिछले साल 25 दिसम्बर को प्रदर्शित हुई थी और अब तक यह फिल्म दुनियाभर से 382 करोड़ रुपये का व्यवसाय कर चुकी है। नोएडा में स्पाइस सिनेमा के मैनेजर अमित अवस्थी ने कहा, फिल्म 3 इडियट्स से पूर्व में हुए नुकसान की भरपाई हो गई है। अब तक इस फिल्म से 1.6 करोड़ रुपये का सकल राजस्व प्राप्त हो चुका है। इस फिल्म से बहुत अधिक उम्मीदें थीं और ये सभी उम्मीदें पूरी हुई हैं।

अवस्थी ने कहा, इस फिल्म ने आमिर खान को एक ब्रांड के रूप में स्थापित किया है। उनकी हर साल एक ही फिल्म आती है और वह बेहद सफल रहती है। दर्शक उनकी फिल्म का टिकट लेने को कितना भी पैसा चुकाने के लिए तैयार रहते हैं।
पिछले साल राजस्व की साझेदारी को लेकर निर्माताओं, वितरकों और मल्टीप्लेक्स मालिकों के बीच दो महीने तक गतिरोध रहा था। इस गतिरोध के चलते हिंदी फिल्म उद्योग को 300 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।
निर्माताओं, वितरकों और मल्टीप्लेक्स मालिकों के बीच यह गतिरोध पिछले साल फरवरी में शुरू हुआ था। निर्माता सभी फिल्मों के राजस्व का 50 प्रतिशत हिस्सा सीधे तौर पर लेना चाहते थे जबकि वितरक और मल्टीप्लेक्स मालिक प्रत्येक फिल्म की आय के आधार पर साझेदारी चाहते थे।
परिणामस्वरूप निर्माताओं ने चार अप्रैल से एक हड़ताल की घोषणा कर दी थी और इस दौरान एक भी फिल्म प्रदर्शित नहीं हुई थी। दोनों पक्षों के बीच नई राजस्व साझेदारी पर सहमति बन जाने के बाद ही यह हड़ताल समाप्त हुई थी।

 

 
सेक्स वर्कर की बेटी हूं तो

ये पुरस्कार सिर्फ मेरा नहीं है। रेड लाइट इलाके में काम करने वाली उन तमाम लड़कियां के नाम एक तोहफा है, जो दिन रात एक कर हमारे संग

Read more...
इडियट कहा जाता है

आमिर खान की फिल्म ‘थ्री इडियट्‌स’ ने इडियट की नई परिभाषा गढ़ी और अब अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा इसे अंतरराष्ट्रीय आयाम दे रहे हैं। ओबामा ने व्हाइट हाउस में हर दिन आने वाले 40 हजार

Read more...

::::::::::ताजा खबरे : Latest Articles:::::::::::

Health & Special

प्यार में वादा निभाने को रहे हमेशा तैयार
जब सालोंसाल कोई प्रेमी जोड़ा एक...
समय पर हो प्यार का इजहार
हेलो दोस्तो! कई बार हमें लगता ह...
अब तो शादी कर ही लो...
वेलिंगटन। ऐसे कुंवारे जो शादी ...
प्रीमेरिटल सेक्स के मामलें बढें
रांची। आम बात है, किसी सर्वे क...
Backlinks Free Link Exchange