Breaking News
मिस युनिवर्स 2010 महासंग्राम आज PDF Print E-mail
Written by Administrator   
Monday, 23 August 2010 11:20

लास वेगास। मिस युनिवर्स 2010 का फैसला आज लॉस वेगास में होगा। किस सुंदरी के सिर पर यह ताज सजेगा इसका फैसला लॉस वेगास में होगा।
गौरतलब है कि मिस युनिवर्स 2010 में 83 देशों की सुंदरियां भाग ले रही है।

इनमें से फाइनल में विजेता सुंदरी को मिस युनिवर्स 2009 स्टेफानिया फर्नाडिस अपने हाथों से ताज पहनाएंगी।

माना जा रहा है कि फिलिपिन्स की सुंदरी मारिया विनस राज को मिस युनिवर्स 2010 का ताजमिल सकता है। सूत्रों के अनुसार रैटिंग में विनस सबसे आगे चल रही हैं।

 
कलमाड़ी के OC चेयरमैन बननें के पीछे साजिश! PDF Print E-mail
Written by Administrator   
Sunday, 22 August 2010 13:19

नई दिल्ली ।।  आखिर सुरेश कलमाड़ी कॉमनवेल्थ गेम्स ऑर्गनाइजिंग कमिटी के चेयरमैन कैसे बने? इस सीधे-सादे सवाल का भी सीधा जवाब नहीं मिल रहा। उपलब्ध आधिकारिक दस्तावेजों के मुताबिक उन्हें ऑर्गनाइजिंग कमिटी (ओसी)का महज वाइस चेयरमैन होना चाहिए था।

2003 में कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन (सीजीएफ)के पूछने पर इंडियन ओलंपिक असोसिएशन (आईओए)ने बताया था कि ओसी एक नॉन प्रॉफिट सरकारी रजिस्टर्ड सोसाइटी होगी। ओसी की अगुवाई चेयरमैन करेगा जो सरकार द्वारा नामित होगा। इस दस्तावेज के साथ संलग्न चार्ट में सुरेश कलमाड़ी को ओसी का वाइस चेयरमैन बताया गया था।

बाद में जब एनडीए सरकार की जगह यूपीए सरकार ने ले ली, तब यह बदलाव हो गया। यह साफ नहीं है कि यह एक राजनीतिक फैसला था या नौकरशाही के स्तर पर ही इस बदलाव को अंजाम दे दिया गया। लेकिन, 2005 में जब 10 फरवरी 2005 को ओसी गठित हुई तब कलमाड़ी उसके चेयनमैन थे।

Last Updated on Sunday, 22 August 2010 13:27
Read more...
 
यूपीए नहीं बचा सकती कश्मीर : जेटली PDF Print E-mail
Written by Administrator   
Sunday, 22 August 2010 10:43

मावलंकर हाल :  बीजेपी नेता अरुण जेटली का मानना है कि कश्मीर को बचाना यूपीए के बूते की बात नहीं है। सरकार की नीतियां लचर हैं और पाकिस्तान, आईएसआई तथा अलगाववादियों ने मिलकर जो नीति बनाई है उससे कश्मीर के हालात बिगड़ते जा रहे हैं।

बीजेपी के 'कश्मीर बचाओ दिवस' पर आयोजित जनसभा में जेटली ने कहा कि कश्मीर पर श्यामाप्रसाद मुखर्जी का दृष्टिकोण सही था और जवाहरलाल नेहरू का फैसला गलत। अगर उस समय सरदार पटेल को कश्मीर का मसला सुलझाने के लिए दे दिया जाता तो आज यह स्थिति नहीं होती। प्रदेश अध्यक्ष विजेंदdj गुप्ता ने कहा कि अगर कश्मीर को स्वायत्तता दे दी गई तो वह सबसे बड़ी राजनीतिक भूल होगी। सभा में विजय कुमार मल्होत्रा, मदन लाल खुराना, केदार नाथ साहनी, ओमप्रकाश कोहली, डॉ. हर्षवर्धन और मेयर पृथ्वीराज साहनी ने भी विचार व्यक्त किए।

 
मोदी-वरुण को प्रचार करने दें : शत्रुघ्न PDF Print E-mail
Written by Administrator   
Saturday, 21 August 2010 17:35

पटना।।  बिहार विधानसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी और वरुण गांधी प्रचार करेंगे या नहीं, इस सवाल पर बीजेपी नेतृत्व खुलकर कुछ बोल नहीं पा रहा है। दूसरी तरफ, पार्टी के कई दिग्गज इन दोनों नेताओं से चुनाव प्रचार करवाने की मांग कर आलाकमान के सामने आए दिन मुसीबत खड़ी कर रहे हैं। इस कड़ी में बिहार के सांसद और ऐक्टर शत्रुघ्न सिन्हा का नाम भी जुड़ गया है। सिन्हा ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और सांसद वरुण गांधी को बिहार विधानसभा के लिए चुनाव प्रचार में शामिल किए जाने की वकालत की है।

पटना में पत्रकारों से बात करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि चुनाव में प्रचार करने के लिए कौन आए और कौन नहीं आए यह तो पार्टी के बड़े नेताओं को तय करना है, लेकिन मेरी निजी राय है कि बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान मोदी और वरुण, दोनों को आना चाहिए।
उन्होंने कहा कि राज्य के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं की यह अपेक्षा है कि प्रचार के दौरान उनके आने से पार्टी को फायदा होगा। इस कारण उनको चुनाव प्रचार में बुलाना चाहिए।

Read more...
 
<< Start < Prev 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 Next > End >>

Page 13 of 106

------Mahanagar Times Latest Tweets-------

SERVICE UNAVAILABLE

::::::::::ताजा खबरे : Latest Articles:::::::::::

कारोबार खबरें | Business News

कनाडा को भी भारतीय टैलेंट की सख्त जरूरत
कनाडा के एक मंत्री ने कहा ...
रियल एस्टेट कंपनियों पर आयकर छापे
मेरठ। रियल एस्टेट कंपनिय...
खाद्य मुद्रास्फीति में इजाफा, 11.47 फीसदी
अनाज और सब्जियों के दाम बढ...

अंतरराष्ट्रीय खबरें || World news

बाढ़ के कारण 50 लाख नौकरियाँ ख़त्म
संयुक्त राष्ट्र की संस्था अंतरराष्ट्...
भारतीय आईटी कंपनियों को एक और झटका
भारतीय आईटी कंपनियों के लिए ओबामा प्र...
धरती के पास से गुजरेंगे आज दो क्षुद्र तारे
वाशिंगटन। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेसी नास...
ब्रिटिश प्रधानमंत्री कैमरन के पिता का निधन
लंदन। ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैम...
Free Backlinks Directory