Breaking News
बट के कमरे में मिले मैच फिक्सर के पैसे! PDF Print E-mail
Written by Administrator   
Friday, 03 September 2010 16:04

स्पॉट फिक्सिंग के आरोप से घिरे पाकिस्तानी खिलाड़ियों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। पाक क्रिकेट टीम के कप्तान सलमान बट के खिलाफ स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस को कई अहम सबूत मिले हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक सलमान बट के कमरे से जो पैसे मिले थे, वह मैच फिक्सर मजर मजीद को स्टिंग रिपोर्टर द्वारा दिए गए डेढ़ लाख पाउंड में से हैं। जांच में पता चला है कि कमरे से मिले नोटों की मार्किंग और नंबर स्टिंग रिपोर्टर द्वारा मजीद को दिए गए नोटों से मेल खाते हैं। इस मामले में स्कॉलैंड पुलिस बट से पूछताछ कर सकती है।

Read more...
 
बंधक जवानों में से एक की हत्या! PDF Print E-mail
Written by Administrator   
Thursday, 02 September 2010 18:34

पटना। बिहार में नक्सलियों ने बंधक बनाए गए चार पुलिसकर्मियों में से एक अभय यादव की हत्या करने का दावा किया है। नक्सलियों ने चारों पुलिसकर्मियों को छोड़े जाने के एवज में अपने आठ साथियों की रिहाई की मांग की थी। इस बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नक्सलियों से बातचीत की की पेशकश की है।

प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी [माओवादी] के मुंगेर-जमुई-लखीसराय जोन के स्वयंभू प्रवक्ता अविनाश ने गुरुवार शाम स्थानीय चैनलों से फोन पर बातचीत में यह दावा किया।

उसने कहा कि 10 बजे तक की समयसीमा खत्म होने तक सरकार की तरफ से वार्ता की कोई पहल नहीं की गई। इसलिए जन अदालत में पुलिसकर्मियों की हत्या करने का फैसला किया गया। इसी के तहत पुलिसकर्मी अभय यादव की हत्या कर दी गई है। यादव बेगूसराय के रहने वाले थे।

Last Updated on Thursday, 02 September 2010 18:44
Read more...
 
आज बाल कृष्ण लेंगे जन्म PDF Print E-mail
Written by Administrator   
Thursday, 02 September 2010 09:06

देश भर में जन्माष्टमी की धूम, मथुरा में उमड़ा भक्तों का सैलाब.. मथुरा। मथुरा में कृष्ण भक्तों का तांता लगा है। बाल कृष्ण के जन्मोत्सव पर लोग दूर दूर से मथुरा पहुंच चुके हैं। लेकिन इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को भी चाक चौबंद किया गया है। ताकि कोई अनहोनी न हो जाए और कोई पूजा की भीड़ का फायदा न उठाए। कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा इस समय कृष्ण के रंग में रंगी है। मथुरा नगरी कृष्ण भक्तों की आस्था का केंद्र है। ऐसे में दूर-दूर से देशी-विदेशी लाखों भक्त यहां जमा हुए हैं। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई है। कोई अनहोनी न हो इसका खासा ख्याल रखा जा रहा है।

श्रद्धालुओं की भीड़ पर काबू करना और सुरक्षा बहाल रखना सुरक्षा एजेंसियों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। इसलिए हर बार की तरह इस बार भी जन्मस्थान परिसर की सुरक्षा में सीआरपीएफ, एलआईयू, आईबी, ब्लैककैट कमांडो, पीएसी और सिविल पुलिस के अलावा दस जिलों की फ़ोर्स की तैनाती की गई है।

Read more...
 
गिरफ्तार नहीं होगें फिक्‍सर PDF Print E-mail
Written by Administrator   
Wednesday, 01 September 2010 14:37

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों ने कहा है कि टेस्ट कप्तान सलमान बट, मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद आमेर की दागी तिकड़ी से आज दूसरी बार स्काटलैंड यार्ड पूछताछ करेगी, लेकिन उन पर गिरफ्तारी का खतरा नहीं है।

पाकिस्तान के टीम मैनेजर यावर सईद ने कल कहा था कि इन तीनों को केवल लंदन में उच्चायोग में पीसीबी के आंतरिक जांच का सामना करना होगा।

लेकिन अब पता चला है कि स्पाट फिक्सिंग प्रकरण में स्काटलैंड यार्ड दूसरी बार उनसे पूछताछ करेगी। अब तक किसी खिलाड़ी के खिलाफ कोई आरोप तय नहीं हुआ है और ना ही उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है तथा वे आगामी ट्वेंटी20 और एकदिवसीय श्रृंखला के लिए उपलब्ध रहेंगे।

Last Updated on Wednesday, 01 September 2010 18:43
Read more...
 
<< Start < Prev 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 Next > End >>

Page 1 of 76

::::::::::ताजा खबरे : Latest Articles:::::::::::

कारोबार खबरें | Business News

खाद्य महंगाई दर में इजाफा, बढ़कर 10.86 फीसदी
देश की खाद्य महंगाई की दर 21 ...
इस वर्ष ढाई करोड़ टन चीनी उत्पादन होगा!
मानसून की बेहतर स्थिति और ...
देश में अंतरराष्ट्रीय शराब की मांग बढ़ी
भारत में अंतरराष्ट्रीय ब्...
बीमा पॉलिसियों पर कर छूट बरकरार रखे सरकार
सार्वजनिक क्षेत्र की जीवन ...

अंतरराष्ट्रीय खबरें || World news

नेतन्याहू और अब्बास शांति समझौता पर राजी
मध्य पूर्व क्षेत्र के लिए अमेरिका के व...
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों की संख्या नाममात्र
नस्लीय हमले, कानूनी बदलाव और वैश्विक व...
चीन के खिलाफ भारत के साथ अमेरिका
अमेरिका के दक्षिण एशियाई मामलों के एक ...
शियाओं की सरकार को एक महीने की डेडलाइन
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की राजधानी ...

राजस्‍थान खबरें || Rajasthan News

करंट लगने से छात्र की मौत
सादुलशहर। स्थानीय वार्ड नं. 4 में एक छा...
ग्राम सेवकों का आंदोलन समाप्त
5अधिकांश मांगे पूरी, अन्य मांगों के लि...
लाइब्रेरी के लिए छात्रों का आंदोलन
श्रीगंगानगर। डॉ. भीमराव अम्बेडकर राज...
हैडमास्टर के लिए स्कूल को ताला लगाया
सादुलशहर। धिंगतानिया गांव के ग्रामीण...
Free Backlinks Directory