अलग तेलंगाना पर केंद्र तैयार PDF Print E-mail
Written by Administrator   
Thursday, 10 December 2009 09:30

पी. चिदंबरम ने किया ऐलान
चंद्रशेखर राव का अनशन खत्म
नई दिल्ली/हैदराबाद। अलग तेलंगाना राज्य बनाने के मुद्‌दे पर बढ़ते दबाव के बीच आखिरकार केंद्र सरकार झुक गई। बुधवार देर रात गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने अलग राज्य के लिए प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए आंध्र प्रदेश विधानसभा में प्रस्ताव लाया जाएगा। यह फैसला प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के. रोसैया के बीच दो दौर की बातचीत के बाद लिया गया। कांग्रेस कोर कमेटी की इस बैठक में सोनिया गांधी और कैबिनेट के वरिष्ठ सदस्य भी मौजूद थे।

आज लाया जा सकता है आंध्र विस में प्रस्ताव
टीआरएस नेता के. चंद्रशेखर राव के आमरण अनशन और उनकी बिगड़ती हालत को इस फैसले की वजह माना जा रहा है। इस घोषणा के बाद राव ने 11 दिन से जारी अपना अनशन समाप्त कर दिया।

हालांकि उनके बेटे के.टी. रामा राव ने केंद्र के ऐलान को नाकाफी बताया। उन्होंने कहा कि अलग राज्य के लिए संसद में विधेयक लाए जाने की जरूरत है। साथ ही टीआरएस हैदराबाद के बिना तेलंगाना को स्वीकार नहीं करेगी।

टीआरएस नेताओं, समर्थकों पर दर्ज मामले वापस होंगे

वहीं गृह मंत्री चिदंबरम ने कहा कि केंद्र सरकार ने टीआरएस कार्यकर्ताओं और छात्रों के खिलाफ दर्ज सभी मामले वापस लेने का आग्रह भी रोसैया से किया है। फिलहाल हमारी प्रमुख चिंता राव के स्वास्थ्य को लेकर है। हम उनसे अनशन तुरंत खत्म करने की अपील करते हैं। आंदोलन से जुड़े छात्रों से भी उन्होंने राज्य में स्थिति सामान्य बनाने के लिए सहयोग की अपील की। अलग राज्य के लिए आंध्र विधानसभा में बृहस्पतिवार को प्रस्ताव लाया जा सकता है।

हालांकि चिदंबरम ने इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। नया राज्य बनाने के लिए संसद के दोनों सदनों को विधेयक पारित करना होगा। कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक में प्रणब मुखर्जी, एके एंटनी और वीरप्पा मोइली भी मौजूद थे। इससे पहले, तेलंगाना क्षेत्र से जुड़े कांग्रेस सांसदों ने भी टीआरएस की मांग को लेकर समर्थन जताया था। संसद के दोनों सदनों के 15 कांग्रेस सांसदों ने प्रधानमंत्री से मिलकर अलग राज्य के गठन के लिए जरूरी कदम उठाने का आग्रह किया था।

----------------------
विधानसभा
आंध्र में कुल सीटें : 294
तेलंगाना क्षेत्र में सीटें : 119
लोकसभा
आंध्र में कुल सीटें : 42
तेलंगाना क्षेत्र में सीटें : 17
2001 में अलग तेलंगाना राज्य बनाने के वादे के साथ बनाई गई पार्टी टीआरएस 2004 के चुनावों में यूपीए का हिस्सा थी, लेकिन यूपीए पर इस मांग पर ध्यान न देने का आरोप लगाते हुए पार्टी 2006 में गठबंधन से अलग हो गई थी।

2004 के लोकसभा चुनावों में टीआरएस ने पांच सीटें जीती थीं।

2009 में इसे दो सीट ही मिलीं

 

Last Updated on Thursday, 10 December 2009 09:34
 
साधु कांग्रेस से निलंबित

नई दिल्ली, 10 मार्च। कांग्रेस ने महिला आरक्षण बिल का विरोध करने वाले अपने सांसद साधु यादव को पार्टी से सस्पेंड कर दिया है।

Read more...
बंधक बनाकर दुष्कर्म

आदतन बदमाश की दुस्साहसिक कारगुजारी...पहले अगवा किया फिर..महानगर संवाददाता.....जयपुर, 10 मार्च। लक्ष्मणगढ़ थाना इलाके में कल शाम को खेत से चारा लेकर आ रही एक विवाहिता

Read more...

::::::::::ताजा खबरे : Latest Articles:::::::::::

Health & Special

सत्य पर रखें प्यार की नींव
जैसे एक मजबूत मकान बनाने के लि...
प्रीकॉशन पर भारी प्लेजर...
इंडियन यूथ पर की गई रिसर्च हेल...
पुराना प्यार यानी आ बैल मुझे मार
हजारों ख्वाहिशें ऐसी कि हर ख्व...
ये कैसी मां है..?
नई दिल्ली। 'जो मां अपने बच्चे ...
Backlinks Free Link Exchange