पैल्विक इंफ्लामेटरी डिजीज
25th April 2012 · 0 Comments
ऊपर बताए विवरण जैसा स्राव अक्सर महिला जनन अंगों के गम्भीर संक्रमण का प्रथम लक्षण हो सकता है।
योनी में खुलजी इसका एकमात्र अन्य लक्षण हो सकता है।
यह संक्रमण महिला के गर्भाशय, फैलोपियन ट्यूब्स तथा पेट में फैल सकता है।इस स्थिति को पैल्विक इंफ्लामेटरी डिजीज (पी.आई.डी.) कहा जाता है जिसकी वजह से पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द हो सकता है। यह हिस्सा हाथ लगाने पर काफी संवेदनशील हो जाता है। इसके अलावा संक्रमित महिला को 101 डिग्री तक बुखार भी हो सकता है जिसके साथ कमजोरी, घबराहट, उल्टी और शरीर में दर्द भी पैदा हो सकते हैं।
पैल्विस में पस भरे थैले भी बन सकते हैं और संक्रमण सारे शरीर में फैल सकता है। इससे गर्भाशय के आसपास स्कारिंग (मृत त्वचा का निर्माण) हो सकती है जिससे गर्भधारण में बाधा आ सकती है तथा बांझपन भी हो सकता है। स्कारिंग की वजह से फैलोपियन ट्यूब्स में गर्भधारण हो सकता है जिसके फटने से जानलेवा रक्तस्राव शुरू हो जाता है।
इस तरह के संक्रमण के लक्षण दिखते ही तुरंत चिकित्सक से जांच करवा कर उपचार शुरू करवाएं। समय पर उपचार शुरू करके संक्रमण को शरीर के अन्य हिस्सों में फैलने से रोका जा सकता है।
Related posts:
