पाक पर जीत के मुहाने पर भारत
20th August 2012 · 0 Comments
अंडर-19 क्रिकेट वल्र्ड कप
क्वार्टर फाइनल में खराब
शुरुआत के बाद संभली पारी
एजेंसी
टाउंसविले, 20 अगस्त।
ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे अंडर-19 क्रिकेट वल्र्ड कप के क्वाटर फाइनल में आज भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक भिडं़त हो रही है। भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते पाकिस्तान की टीम महज 136 रनों पर ही ढेर हो गई। जवाब में 137 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी भारतीय टीम को भी शुरूआती झटके लगे और महज 8 रनों के स्कोर पर ही दोनो ओपनर सहित तीन खिलाड़ी पवेलियन लौट गए लेकिन बाद में अपराजित और विजय के बीच हुई 65 रनों की साझेदारी ने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। अंतिम समाचार लिखे जाने तक भारत 4 विकेट के नुकसान पर 84 रन बना चुका था। इससे पहले पाकिस्तानी टीम को पारी की पहली ही गेंद पर झटका लगा जबकि संदीप शर्मा ने समी असलम को पवेलियन लौटा दिया। पाकिस्तानी पारी के दौरान भारतीय गेंदबाज किस तरह हावी रहे इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 8 बल्लेबाज तो दहाई के आंकड़े पर भी नहीं पहुंच पाए थे। फिर भी बाबर आजम के 50 रनों की बदौलत पाकिस्तान 136 रन बना सका।
टीम 50 ओवर भी पूरे नहीं खेल पाई। जवाब में 136 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी भारतीय टीम की शुरूआत और भी खराब रही। टीम ने महज 8 रनों के स्कोर पर ही 3 विकेट खो दिए थे। ओपनर प्रशांत चोपड़ा महज 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए वहीं दो अन्य बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए।
दोनों टीमों का लक्ष्य इस मुकाबले को जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करना है। दोनों टीमें इस टूर्नामेंट पर अब तक दो-दो बार कब्जा कर चुकी हैं। भारत ने 2000 और 2008 में जबकि पाकिस्तान ने 2004 और 2006 में इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को अपने नाम किया था। भारत का पाकिस्तान के खिलाफ जीत हार का रिकार्ड 9-7 का है। बड़े मुकाबलों में पाकिस्तान का रिकॉर्ड अच्छा रहा है। पाकिस्तान ने अहम मुकाबलों में छह में से पांच में जीत दर्ज किए है।
Related posts:
- ओलंपिकः पहली बार भारत को हॉकी में नहीं मिली कोई जीत
- जूनियर एशिया कप हॉकी में भारत की जीत
- न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगा भारत
- भारत को आज गोल्ड की उम्मीद
- योगेश्वर को ब्रॉन्ज, भारत के 5 मेडल
- इंजेक्शन द्वारा दिए जाने योग्य गर्भनिरोधकों के चलन का भारत में कुछ लोग विरोध क्यों करते हैं?
- भारत में हर दस मिनट में एक मां की मौत
- लक्ष्मण ने क्रिकेट को कहा अलविदा
- भारत की हिमांगिनी बनी मिस एशिया पैसेफिक
- श्रीलंका ने पाक को धोया
By mahanagart
