सुरेश कलमाडी को बड़ा झटका
14th September 2012 · 0 Comments
नई दिल्ली/पिछले 18 सालों से भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष पद पर काबिज सुरेश कलमाडी को एक बड़ा झटका लगा है। बृहस्पतिवार को दिल्ली उच्च न्यायालय ने कलमाडी के इस पद पर दोबारा चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी। कलमाडी राष्ट्रमंडल खेलों में हुए घोटालों में जेल में रह चुके हैं।
बीते दिन उच्च न्यायालय ने एक मामले पर सुनवाई करते हुए कहा कि आगामी आईओए के चुनाव पूरी तरह खेल आचार संहिता के आधार पर होने चहिए और यह आचार संहिता कलमाडी को दोबारा चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं देती है। कलमाडी को इन घोटालों के ही सिलसिले में राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति के अध्यक्ष पद से बर्खास्त किया गया था और उन्हें हिरासत में लिया गया था। पिछले महीने दिल्ली उच्च न्यायालय के ही दखल से कलमाडी लंदन ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व नहीं कर सके थे।
Related posts:
- बड़ा कौन!
- बड़े ब्रेस्ट वाली लड़कियों को बड़ा खतरा
- तुष्टीकरण खारिज
- भारत को झटका, गंभीर आउट
- करारी हार के बाद सानिया को एक और झटका
- कटघरे में हाईकोर्ट
- फिर जीतेंगे देश का विश्वास: इग्नेस
- लोकतंत्र के हित में
- हाईकोर्ट का आदेश
- एक एक्टिविस्ट न्यायाधीश
